
ऊबर की सबसे पसंदीदा ऊबरगो सेवा अब शहर में उपलब्ध
जमशेदपुर।ऊबर ने जमशेदपुर में अपने काम शुरू करने की घोषणा की है। जमशेदपुर देश में 58 वां शहर है, जहां अब ग्राहक ऊबर ऐप डाउनलोड करके राईड बुक कर सकेंगेइस लाॅन्च के साथ जमशेदपुर, रांची के बाद झारखंड का दूसरा शहर बन गया है, जहां राईडर्स ऊबरगो सेवाएं बुक कर सकते हैं। 2019 में जिन शहरों में ऊबर ने काम करना शुरू किया था, उनमें जमशेदपुर दिसंबर में हमारे काम शुरू होने के 2 हफ्तों के भीतर उन शहरों में आ गया, जहां ऊबर की सेवा सबसे तेजी से विकसित हुई।
जमशेदपुर में ऊबर का लाॅन्च लाखों राईडर्स को यातायात के किफायती एवं भरोसेमंद विकल्प प्रदान करने के ऊबर के उद्देश्य के अनुरूप किया गया है। यह अगले 12 महीनों में भारत के 200 शहरों में सैकड़ों हजारों ड्राईवर पार्टनर्स को आजीविका के अवसर प्रदान करेगा। कंपनी जल्द ही रांची जमशेदपुर के बीच ऊबरप्रीमियर एवं ऊबरइंटरसिटी सेवा शुरू करेगी।
इस घोषणा के बारे में रतुल घोष, हेड, ऊबर इंडिया ईस्ट ने कहा, ‘‘हमें जमशेदपुर में अपने प्रवेश की घोषणा करने की खुशी है। हमारा मानना है कि शहर में हमारी सेवा शुरू होने से राईडर्स को यात्रा करने का भरोसेमंद एवं किफायती विकल्प मिलेगा। शहर के मुख्य इलाकों में जुगसलाई, सोनारी, गोलमुरी, गमहरिया, छोटा गोबिंदपुर से लेकर डिमना झील आदि शामिल हैं, जहां तक अब ऊबरगो द्वारा पहुंचा जा सकेगा। इस लाॅन्च से हमें राईडर्स को मोबिलिटी के सुविधाजनक विकल्प प्रदान करने तथा जमशेदपुर के ड्राईवर पार्टनर्स को माईक्रो उद्यमशीलता के अवसरों का निर्माण करने में मदद मिलेगी।’’
पिछले एक साल में ऊबर ने विविध सुरक्षा विशेषताएं शुरू कीं, जिनमें अतिरिक्त सुरक्षा के लिए पिन वैरिफिकेशन, प्रोएक्टिव हैल्प के लिए राईडचेक, राईडर्स की गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए काॅल एनोनिमाईज़ेशन, ड्राईवर्स के लिए विस्तृत बैकग्राउंड चेक, बोर्डिंग से पूर्व चेक योर राईड के रिमाईंडर, मन की शांति के लिए शेयर ट्रिप, सफर के दौरान आपातकालीन सहायता के लिए 24/7 सेफ्टी हैल्पलाईन एवं राईडर्स के लिए इंश्योरेंस शामिल हैं।
ऊबर की शुरुआत करना आसान है:
ऐप डाउनलोड करें – ऐप स्टोर या गूगल प्ले से निशुल्क ऊबर ऐप अपने स्मार्टफोन पर डाउनलोड करें और ऐप ओपन करके अपना अकाउंट बनाएं।
राईड का निवेदन करें – अपना गंतव्य डालें और राईड का विकल्प चुनें। आपको मूल्य सदैव पहले दिखाई देगा।
राईड का आनंद लें – आपको अपने ड्राईवर का फोटो और वाहन का विवरण दिखाई देगा, आप मैप पर उनके आने का समय ट्रैक कर सकते हैं।

