
जमशेदपुर।विवेकानन्द इंटरनेशनल स्कूल, मानगो के प्रांगण में विद्यार्थियों के द्वारा दो दिवसीय साइंस, इंग्लिश एवं हिंदी एक्जीविशन का आयोजन किया गया जिसका विधिवत उदघाटन श्रीमत स्वामी अमृतरूपानन्द जी महाराज, सचिव, रामकृष्ण मिशन, जमशेदपुर, के द्वारा किया गया।साइंस एक्जीविशन में बच्चों ने वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत, हाईड्रोलिक जे सी बी और ब्रिज के साथ साथ एक से बढ़ कर एक वर्किंग और कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किये। उसी प्रकार इंग्लिश में हिस्ट्री ऑफ इंग्लिश के मॉडल के साथ सिंड्रेला की कहानी और इंग्लिश ग्रामर पर आधारित बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति दी।हिन्दी मे इंडिया गेट और कुतुब मीनार के इतिहास के साथ पहेलियां, हिन्दी व्याकरण एवं साहित्य पर आधारित प्रस्तुतियां भी सराहनीय थीं। प्रेमचन्द के जीवन पर आधारित प्रस्तुति में एक बच्चे ने प्रेमचन्द्र की वेश भूषा में उनके पूर्ण जीवन परिचय को प्रस्तुत किया। इनके अलावा छात्राओं ने अपने खूबसूरत मॉडल और वेश भूषा के द्वारा भारत मे विविधता में एकता का भी संदेश दिया।प्रधानाध्यापिका डॉ निधि श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी का बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका होती है। कार्यक्रम में श्री राय मनेंद्र प्रसाद, रौशन महाराज जी , दीपक श्रीवास्तव, मुख्तार आलम खान के साथ बड़ी संख्या में अभिभावकगण मौजूद रहे ।

