
चाईबासा।पश्चिमी सिंहभूम जिले के अतिनक्सल प्रभावित टोक्लों थाना क्षेत्र से भाकपा माओवादी जोनल कमेटी मेंबर महाराज प्रमाणिक उर्फ राजा प्रमाणिक दस्ता के दो सक्रिय सदस्य को चाईबासा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार नक्सलियों द्वारा पुलिस को कई बड़ी जानकारी भी हांसिल हुई है जो पुलिस के लिए बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। इस सबंध में रविवार को पुलिस अधीक्षक अजय लिण्डा द्वारा जानकारी दी की गुप्त सुचना मिली थीऔर उसी सुचना के आलोक में प्राप्त सूचना के आधार पर भाकपा ( माओवादी ) ZCM जोनल कमिटि मेम्बर महाराज प्रमाणिक उर्फ राज प्रमाणिक के दस्ता का सक्रिय सदस्य एव्या मुण्डा उर्फ बुढ़न मुण्डा उर्फ डोडरो मुण्डा , उम्र 25 वर्ष एवं उसका सहयोगी गालु मुण्डा उर्फ लालु मुण्डा उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।इधर तलाशी के दौरान उपरोक्त दोनों व्यक्तियों के पास से प्रतिबंधित भाकपा ( माओवादी ) संगठन का सर्कुलर , प्रतिबंधित भाकपा ( माओवादी ) पूर्वी रीजनल कमाण्डर का जनता के लिए संदेश की प्रति प्रतिबंधित भाकपा ( माओवादी ) संगठन के पीएल जी ए का पर्चा , प्रतिबंधित भाकपा ( माओवादी ) संगठन नया भर्ती साथियों की प्रारंभिक शिक्षा हेतू कुछ प्रश्न पुस्तिका , एवं प्रतिबंधित भाकपा ( माओवादी ) संगठन का राजनैतिक शिक्षण माला ( पार्टी सदस्यों के लिए बरामद किया गया।पकड़े गये देनों व्यक्तियों से पुछ ताछ के दौरान पुलिस के समक्ष अपने बयान में बताया गया है कि वे प्रतिबंधित भाकपा ( माओवादी ) संगठन के महाराज प्रमाणिक दस्ता के लिए काम करते हैं तथा उनके आदेश पर टोकलो , पैदमपुर , लॉजी , रोलाहातु , दड़कदा , में घुम – घूम कर भाकपा ( माओवादी ) संगठन के विचार धारा को फैलाने का काम करते हैं एवं नव युवकों को पी एल जी ए में भर्ती होने के लिए प्रेरित करते हैं । इसके अलावा एतवा मुण्डा उर्फ बुदन मुण्डा उर्फ डोडरो मुण्डा , द्वारा यह बताया गया है कि यह लाँजी पहाड़ पर पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ एवं सरायकेला – खरसावाँ जिला के कुचाई थाना अन्तर्गत निमडीह में पुलिस एवं महाराज प्रमाणिक दस्ता के साथ हुए गुठभेड़ में शामिल था ।



