
आगामी हफ्ते में, एण्डटीवी के शोज पर होगा बवाल ही बवाल। भाबी जी घर पर हैं में विभूति नारायण मिश्रा (आसिफ शेख) अंगूरी भाबी (शुभांगी अत्रे) को प्रभावित करने के लिए गरीबों का मसीहा रॉबिन हुड के नक्शे कदम पर चलेगा। उनको लुभाने के लिए, विभूति अमीर-मनमोहन तिवारी(रोहिताश्व गौड़)को लूटना शुरू कर देता है और वो पूरा पैसा गरीबो और टीएमटी के बीच बांट देता है। लूट से परेशान होकर तिवारी जी इस मास्क के पीछे छुपे चेहरे को पहचानने के लिए लग जाते हैं। क्या तिवारी जी ये पता लगा पाएंगे कि ये डीएम कौन है? जबकि हप्पू की उलटन पलटन में सास बहू की तू-तू मैं-मैं अभी भी जारी है। राजेश (कामना पाठक) के डूमर भईया जुए में 50,000 हजार रुपये हार जाते हैं, इसलिए उनकी मदद करने के लिए, वह अपना खुद का बिजनेस शुरू करने का निर्णय लेती है, जिससे कटोरी अम्मा(हिमानी शिवपुरी) के मन में असुरक्षा की भावना आ जाती है। इस बीच, और भाई क्या चल रहा है?श् में मिश्रा (अंबरीश बॉबी) और मिर्जा (पवन सिंह) को पुरानी हवेली की रूल बुक मिलती है जिसमें ये निर्देश दिया गया है कि अब घर के मालिकों को हर साल हवेली में कुछ अच्छा करना है। दोनों परिवार पूरे मोहल्ले के लिए एक दावत का इंतजाम करने का निर्णय लेते हैं लेकिन पप्पू पांडेय (संदीप यादव) और बिट्टू कपूर (अनूप अवस्थी) कही गायब हैं। क्या अब ये मिश्रा और मिर्जा के लिए एक बड़ी चुनौती लेकर आएगा? संतोषी मां सुनाएं व्रत कथा में, देवेश (धीरज राय) ये दावा करता है कि स्वाति (तन्वी डोगरा) के पेट में उसका बच्चा है, लेकिन वह इस आरोप से इनकार करती है। क्या उसे एक बार फिर से अपने परिवार को जीतने के लिए अग्नि परीक्षा से गुजरना पड़ेगाघ्

