सरायकेला।चांडिल अनुमण्डल क्षेत्र में मकर संक्रांति के बाद से टुसु पर्व की धूम लगभग महीने भर तक रहती है इसे क्रम में आज चांडिल प्रखंड के आसनवनी पंचायत अंतर्गत बिरिगोरा मैं विशाल टुसु मेला का आयोजन आजसू नेता दिलीप महतो ने किया। उक्त विशाल मेले में राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो पहुंचे और फीताकाट कर मेले का उद्घाटन किये। सुदेश महतो ने कहा हमे अपने संस्कृति और संस्कारो को बचा कर रखना होगा इन्ही से हमारी पहचान है। कार्यक्रम के बाद टुसु में प्रथम स्थान आने वाले सहित सभी के बिच नगद पुरस्कार वितरण किया गया मौके पर प्रबोध उराव, माझी साव, छवी महतो, खोगेन महतो, अजय महतो, चन्दन वर्मा, गुरुचरण महतो आदि सेकड़ो पार्टी सदस्य उपस्थित थे।




