Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर – ट्रक चालक की हत्या का उदभेदन.पांच गिरफ्तार
Top Stories

जमशेदपुर – ट्रक चालक की हत्या का उदभेदन.पांच गिरफ्तार

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 3, 2019Updated:September 3, 2019No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर ।टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को चौक पर ट्रक के खलासी किशन यादव (30) की गोली मारकर हत्या करने और उसके भाई विजय यादव का अपहरण करने की घटना को अंजाम देने के 72 घंटे के भीतर पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी बिहार के अरवल जिले के रहने वाले हैं। इनमें कुरथा थाना क्षेत्र निवासी दिनेश सिंह उर्फ सुधीर यादव, अनुज कुमार यादव उर्फ राहुल यादव, बंशी थाना क्षेत्र निवासी जयसन कुमार, रंधीर चौघरी और गौतम कुमार यादव शामिल हैं। दिनेश और अनुज यादव गिरोह के सरगना हैं।
सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे ने गिरफ्तारी की जानकारी दी। बताया कि किशन यादव, उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र स्थित डबरीपुर गांव का रहने वाला था। घटना के दिन ही पुलिस ने ट्रक से देशी पिस्तौल, कारतूस का खोखा, मिस फायर कारतूस, खून लगा चाकू, चप्पल, खून लगा डंडा, कलाई घड़ी, खून का सैंपल और विजय यादव और दिनेश सिंह का ट्रक जब्त किया था।

विजय को भी गोली मारी, पर मिस फायर हो गई

गोली मारने के बाद दिनेश सिंह उस ट्रक से उतरकर अपना ट्रक लेकर भाग गया। उसके साथियों ने किशन यादव को कब्जे में ले लिया। ट्रक लेकर भागने लगे। विरोध करने पर विजय यादव को भी उसने गोली मारी, पर मिस फायर हो गई। इससे बौखलाकर उसने पिस्तौल की बट व चाकू से प्रहार कर दिया। फिर भी विजय यादव ने हार नहीं मानी। उनसे संघर्ष करता रहा। इस दौरान केबिन के दरवाजे पर उसने जोरदार प्रहार किया। दरवाजे का शीशा टूटकर रोड की ओर गिरा। संयोग से शीशे का एक बड़ा हिस्सा बगल से गुजर रहे एक बाइक सवार के शरीर पर गिर गया। बाइक सवार ने ट्रक का पीछा करते हुए ओवरटेक कर उसे सामने से रोक लिया। पुलिस वाला समझकर लुटेरे ट्रक साकची टाटा स्टील एल टाउन गेट के पास छोड़ कर भाग निकले। युवक ने देखा कि एक व्यक्ति खून से लथपथ हालत में गिरा है, और दूसरा विजय यादव जख्मी है। इसकी सूचना साकची थाने को दी। टेल्को थाने में सुधीर उर्फ सुजीत समेत दो अज्ञात के खिलाफ हत्या, अपहरण, जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट का मामला विजय यादव की शिकायत पर दर्ज किया गया था।

दो नामकुम से व तीन लुटेरे जहानाबाद से पकड़े गए

पुलिस के अनुसार, दिनेश सिंह ट्रक चालक है। अनुज यादव खलासी है। पर पेशा ट्रक लूटना और उसकी बिक्री पश्चिम बंगाल और ओड़िशा करना रहा है। दिनेश सिंह पहले ट्रक चालकों से दोस्ती करता है। विजय यादव के साथ भी ऐसा ही किया। दोस्ती की। शराब पिलाई। ट्रक में बैटरी देकर मदद की। दिनेश सिंह और अनुज यादव साकची में ट्रक छोड़कर भागने के बाद अपने ट्रक से 31 अगस्त की सुबह रांची जिले के बुंडू पहुंचे। ट्रक वहीं खड़ा कर नामकुम चले गए। वहां किराए पर मकान लिया। जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के मुखियाडांगा में रहने वाले अपने परिवार को भी नामकुम बुला लिया। जमशेदपुर पुलिस ने जिले से सभी थानों की पुलिस को ट्रक के संबंध में सूचित कर दिया था। बुंडू पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया। नामकुम से दिनेश सिंह और अनुज कुमार यादव पकड़े गए। इनसे मिली जानकारी पर जहानाबाद से जयसन कुमार, रंधीर चौधरी और गौतम कुमार यादव पकड़े गए।

मुखियाडांगा में छुपकर रहे थे दिनेश और अनुज

एसएसपी ने बताया कि दिनेश सिंह और अनुज यादव मानगो के मुखियाडांगा में किराये का मकान लेकर परिवार के साथ सात माह से रह रहे थे। वहीं इनके तीन साथी जयसन कुमार, रंधीर चौधरी और गौतम कुमार यादव परसुडीह के बारीगोड़ा में किराये के मकान में रहते थे। इन तीनों को दिनेश सिंह ने ही ट्रक लूटने को बिहार के अरवल जिले से जमशेदपुर बुलवाया था।

पटना और जहानाबाद के वांटेड अपराधी

गिरफ्तार सभी अपराधी पटना के पाली और जहानाबाद में ट्रक, बाइक और चार पहिया वाहन की लूटपाट मामले में वांटेड हैं। दिनेश सिंह और अनुज यादव के खिलाफ कुर्की जब्ती का वारंट जारी है। अपराधी तीन दिन पहले ही शहर बुलवाए गए थे।

अनुज यादव ने खलासी को मारी थी गोली

वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विजय यादव अपने भाई किशन यादव के साथ जेम्को चौक के पास रात के करीब दो बजे ट्रक लगाकर सोने की तैयारी में था। इसी बीच ट्रक के पीछे से आए दिनेश यादव और खलासी राहुल व अन्य दो-तीन लोग विजय यादव के ट्रक में घुस गए। उनमें से एक स्टेयरिंग पर बैठ गया। जबरन विजय से चाभी छीनने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। किशन यादव ने भाई को बचाने का प्रयास किया, तो राहुल ने देशी पिस्तौल से किशन यादव को गोली मार दी। मौके पर ही मौत हो गई।

टीम होगी पुरस्कृत

एसएसपी ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी को सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट के नेतृत्व में सिटी डीएसपी अनुदीप सिंह, टेल्को इंस्पेक्टर अखिलेश प्रसाद मंडल, सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार समेत अन्य को शामिल किया गया था। सभी को कोल्हान डीआइजी ने पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

Jamshedpur News: विद्यापति नगर में खुला ‘रामा ईवी’ का नया शोरूम, 145 KM की रेंज और 5 साल की वारंटी वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च

August 17, 2026

SOUTH EASTERN RAILWAY :REGULATION OF TRAINS DUE TO HEAVY RAIN AND BANK SLIP

August 17, 2026

Indian Railways on High Alert: Ashwini Vaishnaw Directs SER for Safe Train Operations Amid Heavy Rain

August 17, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.