
गम्हरिया
—–
म्हिलाओं पर अत्याचार रोकने, आत्मरक्षा करने व उन्हें स्वस्थ रखने के उ़द्येश्य से शिक्षा विभाग की ओर से नौवीं एवं दसवीं कक्षा की छात्राओं का मैरिटल आर्टस का प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। इसी क्रम में गम्हरिया प्रखंड के अंतर्गत प्रोजेक्ट बालिका उच्च विधालय गम्हरिया, उत्क्रमित उच्च विद्यालय नरेन्द्रनगर कान्ड्रा और न्यू कॉलोनी उत्क्रमित उच्च विद्यालय, आदित्यपुर में भी प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस दौरान जिले के मुख्य प्रशिक्षक देबू डे के द्वारा उन विद्यालयों में छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। प्रशिक्षक ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी तीन माह तक चलाया जाएगा।



