जमशेदपुर : आजादी की लड़ाई में अंग्रेजो के खिलाफ अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले क्रांति नायक सिद्धू कान्हू की पुण्यतिथि पर सामाजिक सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने भुईयाडीह चौक पर उन्हें माल्यार्पण कर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने सिद्धू कान्हु की प्रतिमा की सफाई की तथा नया अंग वस्त्र पहनाया। तत्पश्चात बारी-बारी से सदस्यों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मौके पर सामाजिक सेवा संघ के संयोजक राजेश सामंत, सोपोन करवा, सोनू श्रीवास्तव, किशोर मुखी, छोटे सरदार,ज्योति पूर्ति, किसनों हेंब्रम आदि मौजूद थे।
