जमशेदपुर। रविवार को बिरसानगर, सोपोडेरा, कीताडीह, जुगसलाई बोरा पटटी, बागबेड़ा, भुइयाडीह शांतिनगर में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा का चुनाव को लेकर सदस्यता अभियान चलाया गया। महासभा के जिला अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राकेश साहू, महासचिव पद के रंजीत गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष पद के भोला प्रसाद ने संयुक्त रूप से अपनी टीम के साथ सदस्यता अभियान चलाकर कई लोगों को सदस्यता दिलायी और समाज हित में आगे बढ़कर काम करने की बात कही। इस दौरान नये सदस्यों ने संकल्प लिया कि पूरे क्षेत्र में समाज की सदस्यता चलाई जाएगी। सभी तैलिक बंधुओं को महासभा से जोड़ने का भरपूर प्रयास किया जाएगा। रविवार को जारी प्रेस विज्ञाप्ति में राकेश साहू ने बताया कि 31 जनवरी गुरूवार तक सदस्यता अभियान चलेगा। फरवरी के दूसरे सप्ताह तक चुनाव होने की संभावना हैं। सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक रूप से हमारा समाज मजबूत हो यही मुख्य उद्देश्य हैं। सदस्यता अभियान के दौरान राकेश साहू ने बताया कि यह चुनाव समाज की दिशा और दशा तय करेगा। तैलिक बंधु अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बने ताकि बृहत स्तर पर चुनाव हो और एक सशक्त समाज का निर्माण हो सके। इस अवसर पर मुख्य रूप से दिलीप साह, जयशंकर साह, राहुल साह, रमेश साह, प्रमोद साह, सूरज प्रसाद, सूर्य नारायण साह, अमरजीत कुमार साह आदि उपस्थित थे।



