Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Aaj KA RASHIFAL:15 अप्रैल 2026 बुधवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पांडेय की जुबानी
Breaking News

Aaj KA RASHIFAL:15 अप्रैल 2026 बुधवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पांडेय की जुबानी

BJNN DeskBy BJNN DeskApril 15, 2026No Comments7 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

 

जन्मकुंडली, कुंडली मिलान, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान
सशुल्क सम्पर्क⬇️
8877674432
[email protected]

आज का पंचांग

दिनांक – 15 अप्रैल 2026
दिन – बुधवार
विक्रम संवत् – 2083
अयन – उत्तरायण
ऋतु – वसंत
मास – वैशाख
पक्ष – कृष्ण
तिथि – त्रयोदशी रात्रि 10:31 तत्पश्चात् चतुर्दशी
नक्षत्र – पूर्व भाद्रपद दोपहर 03:22 तत्पश्चात् उत्तर भाद्रपद
राहुकाल – दोपहर 12:27 से दोपहर 02:02
सूर्योदय – 05:26
सूर्यास्त – 06:09
दिशा शूल – उत्तर दिशा में
दोष परिहार – धनिया / तिल खाकर यात्रा करें

आज का विशेष

सत्य नारायण कथा – कब और क्यों कराई जाती है

1️⃣ सत्य नारायण कथा हर पूर्णिमा को कराने से घर में सुख-शांति आती है।

2️⃣ बच्चों के जन्मदिन पर सत्य नारायण व्रत कथा कराने से बच्चों को दीर्घायु प्राप्त होती है।

3️⃣ दुकान या ऑफिस में कथा कराने से उन्नति के रास्ते खुलते हैं।

4️⃣ विवाह के बाद घर में कथा कराने से दाम्पत्य जीवन खुशहाल होता है।

5️⃣ अगर कोई कार्य लंबे समय से पूरा नहीं हो रहा हो, तो कार्य पूर्ण होने पर कथा कराएं।

6️⃣ शादी की वर्षगांठ पर कथा करने से वैवाहिक जीवन में परेशानियां नहीं आतीं।

7️⃣ घर में सूतक या पातक के बाद कथा कराने से घर पुनः शुभ हो जाता है।

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन थोड़ा विपरीत फल देने वाला रह सकता है। पहले से बनाई गई योजनाएं अधूरी रह सकती हैं या अपेक्षित परिणाम नहीं दे पाएंगी। कार्यक्षेत्र में लापरवाही या मनमानी के कारण आर्थिक नुकसान की आशंका है। किसी भी काम को बिना सोच-समझकर करने से बचें, क्योंकि जल्दबाजी नुकसानदायक साबित हो सकती है। सरकारी कार्यों में देरी संभव है। सामाजिक स्तर पर कम बोलना ही बेहतर रहेगा, क्योंकि विरोधी आपकी गलतियों पर नजर रखेंगे। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी या संतान से मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और बाहर के भोजन से परहेज करें।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन लाभकारी रहेगा, लेकिन सही दिशा में मार्गदर्शन की आवश्यकता महसूस होगी। स्वभाव में थोड़ी गर्मी रहने से बीच-बीच में तनाव की स्थिति बन सकती है। सहकर्मियों की लापरवाही से विवाद हो सकता है, फिर भी धन लाभ के योग बने हुए हैं। परिवार के लोगों की इच्छाएं पूरी करने से घर में सुख-शांति बनी रहेगी। लंबी यात्रा टालना ही उचित रहेगा, क्योंकि स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। दूर के रिश्तेदारों से मनमुटाव की संभावना है, लेकिन विरोधी आपसे दूरी बनाए रखेंगे।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपकी उम्मीदों को पूरा करने वाला रहेगा। मानसिक और शारीरिक रूप से आप ऊर्जावान रहेंगे। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करने से विवादों से बच सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत के अनुसार फल मिलने से संतोष रहेगा। नए कार्यों में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में थोड़ी उलझन रह सकती है, लेकिन परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। अनावश्यक बहस से दूर रहें। यात्रा की योजना आखिरी समय में टल सकती है।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक रूप से आप मजबूत महसूस करेंगे। पुरानी योजनाओं को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी। परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी, जिससे कार्यों में सफलता के योग बनेंगे। स्वभाव में थोड़ा रूखापन बाधा बन सकता है, लेकिन आप इन परिस्थितियों से निकल जाएंगे। सीमित संसाधनों में भी आत्मविश्वास के साथ कार्य करेंगे। घर का वातावरण सामान्य रहेगा और अच्छे भोजन व वाहन सुख का आनंद मिलेगा।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन सावधानी बरतने का है। घर और बाहर दोनों जगह सोच-समझकर निर्णय लें। आर्थिक समस्याओं को लेकर चिंता बनी रह सकती है। आपके व्यवहार के कारण परिवार के लोग दूरी बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी व्यवहारिकता की कमी से लाभ हाथ से निकल सकता है। स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ सकता है, विशेषकर छाती या गले से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी, लेकिन किसी खास व्यक्ति के कारण भ्रम की स्थिति बन सकती है। कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें, क्योंकि छोटी गलती नुकसान दे सकती है। शाम के समय परिजनों के सहयोग से स्थिति स्पष्ट होगी। आर्थिक योजना बनाने के लिए समय अच्छा है और आकस्मिक लाभ के योग हैं। महिला मित्रों से नजदीकियां बढ़ सकती हैं। अनैतिक कार्यों से दूर रहें, अन्यथा सम्मान पर आंच आ सकती है।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज जल्दबाजी और उतावलापन समस्याओं को बढ़ा सकता है। नए कार्य की शुरुआत आज न करें और किसी के लिए गारंटी बनने से बचें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव के कारण कार्यों में मन नहीं लगेगा, फिर भी खर्च लायक आय बनी रहेगी। परिवार के बुजुर्गों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। किसी पारिवारिक सदस्य के कारण सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है। संतान पर विशेष ध्यान दें। धार्मिक यात्रा के अवसर बन सकते हैं।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन राहत देने वाला रहेगा। शुरुआत में थोड़ी चिंता रहेगी, लेकिन सफलता मिलने के बाद आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभकारी रहेगा, लेकिन उधार के लेन-देन से बचें। नौकरीपेशा लोगों को व्यस्तता के कारण घर में आलोचना झेलनी पड़ सकती है, परंतु सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य से थोड़ा कमजोर रह सकता है। लंबी यात्रा की योजना बन सकती है, जिससे खर्च भी बढ़ेगा।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी। काम की अधिकता के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। स्वास्थ्य की अनदेखी नुकसानदेह हो सकती है। व्यापार में सुधार आएगा और धन से जुड़े कार्य सफल होंगे, लेकिन इसके लिए मानसिक प्रयास करना पड़ेगा। विपरीत लिंग के लोगों से गलतफहमी हो सकती है। आज धन से ज्यादा रिश्तों को महत्व देना जरूरी है।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप कार्यों में लापरवाही दिखा सकते हैं, जिससे महत्वपूर्ण काम अधूरे रह सकते हैं और लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं। मौज-मस्ती और खर्च की ओर अधिक झुकाव रहेगा। सरकारी मामलों से जुड़ी कोई परेशानी आ सकती है। यात्रा या घूमने-फिरने की योजना बनेगी। आर्थिक मामलों में दूसरों पर निर्भरता रहेगी। चोरी या दुर्घटना के योग हैं, इसलिए सावधानी बरतें। शाम के समय स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
दिन की शुरुआत आलस्य के साथ हो सकती है, जिससे कार्य प्रभावित होंगे। देरी के कारण काम बिगड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधूरे काम तनाव का कारण बनेंगे, लेकिन दोपहर के बाद स्थिति में सुधार आएगा और मेहनत का फल मिलेगा। रिश्तेदारी से लाभ की संभावना है, हालांकि खर्च भी करना पड़ेगा। सहकर्मियों से शुरुआत में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो जाएगी। स्वास्थ्य में हल्की परेशानी संभव है।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
दिन का पहला भाग परेशानियों से भरा रह सकता है। किसी भी दिशा में उम्मीद नजर नहीं आने से मन अशांत रहेगा। घर का माहौल भी तनावपूर्ण हो सकता है, इसलिए गुस्से में कोई निर्णय न लें। दोपहर के बाद स्थिति में सुधार आएगा और परिवार के सहयोग से काम बनेंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से आर्थिक समस्या हल हो सकती है। खर्च सोच-समझकर करें और खान-पान में संयम रखें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: एनसीसी ‘बी’ सर्टिफिकेट परीक्षा में मनीपाल टाटा मेडिकल कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, 100% सफलता के साथ लहराया परचम

April 16, 2026

Jamshedpur News :उलीडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई,हथियारों के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, वारदात की साजिश नाकाम

April 16, 2026

CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत मॉक ड्रिल, छात्रों ने सीखे आग से बचाव के गुर

April 15, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.