जन्मकुंडली, कुंडली मिलान, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान
सशुल्क सम्पर्क⬇️
8877674432
[email protected]
आज का पंचांग
दिनांक – 14 अप्रैल 2026
दिन – मंगलवार
विक्रम संवत् – 2083
अयन – उत्तरायण
ऋतु – वसंत
मास – वैशाख
पक्ष – कृष्ण
तिथि – द्वादशी मध्यरात्रि 12:12 तत्पश्चात् त्रयोदशी
नक्षत्र – शतभिषा शाम 04:06 तत्पश्चात् पूर्व भाद्रपद
राहुकाल – दोपहर 03:37 से शाम 05:11
सूर्योदय – 05:27
सूर्यास्त – 06:08
दिशा शूल – उत्तर दिशा में
दोष परिहार – गुड खाकर यात्रा करें
आज का विशेष
गर्मी मौसम में पानी का घड़ा / पानी का फिल्टर वास्तु में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे सही जगह रखने से घर में शांति, स्वास्थ्य और धन का प्रवाह अच्छा माना जाता है।
1. सही दिशा
पानी का घड़ा या फिल्टर हमेशा
उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में रखना सबसे शुभ माना जाता है।
इस दिशा में पानी रखने से घर में
सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि बढ़ती है।
2. गलत दिशा से बचें
पानी का घड़ा दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में नहीं रखना चाहिए।
इससे घर में तनाव और आर्थिक परेशानी बढ़ सकती है।
3. साफ-सफाई जरूरी
घड़ा और फिल्टर हमेशा साफ रखें।
गंदा या बासी पानी
नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है।
4. किचन में जगह
फिल्टर को उत्तर या पूर्व दिशा की दीवार के पास रखें।
5. घड़ा किस चीज का हो
मिट्टी का घड़ा (मटका) सबसे अच्छा माना जाता है।
इससे पानी ठंडा रहता है और
सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
यही वास्तु नियम आपके घर में शांति और खुशहाली लाते हैं।
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी। समय पर कार्य पूर्ण न होने से आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। स्वभाव में ढीलापन रहने के कारण भागदौड़ वाले कार्यों से बचने की कोशिश करेंगे, लेकिन अधिकांश काम स्वयं ही करने पड़ेंगे। सहयोगियों के कारण कुछ कार्य अधूरे रह सकते हैं। नई योजनाओं पर काम शुरू करने से पहले लाभ-हानि का आकलन करें। संध्या के बाद आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। यात्रा की योजना बन सकती है, लेकिन आज टालना बेहतर रहेगा। सिर या कमर के निचले हिस्से में परेशानी हो सकती है।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
रोजगार के प्रयास सफल होंगे और आर्थिक समस्याओं में राहत मिलेगी। सार्वजनिक क्षेत्र से शुभ समाचार मिल सकता है। बेरोजगारों को नौकरी मिलने की संभावना है। वाद-विवाद में आप प्रभावी रहेंगे, लेकिन बड़बोलापन महिलाओं के प्रति असम्मान का कारण बन सकता है। दिन के उत्तरार्ध में कार्यभार बढ़ेगा, जिससे शारीरिक थकान या दर्द हो सकता है। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। लंबे समय से रुके कार्य आगे बढ़ेंगे, लेकिन धन लाभ में देरी हो सकती है। व्यवसाय में ध्यान देने के बावजूद कार्य धीमी गति से पूरे होंगे। संध्या के बाद आवश्यक धन की पूर्ति हो जाएगी। कार्यस्थल पर लापरवाही से अधिकारी नाराज हो सकते हैं। स्टेशनरी या प्रिंटिंग कार्य से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार के लिए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन मिश्रित रहेगा। दिन की शुरुआत में आर्थिक संतुष्टि मिलेगी और आय में वृद्धि होगी। सामाजिक छवि भी बेहतर बनेगी। हालांकि बाद में मन अनावश्यक कार्यों में उलझ सकता है और पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है। विवाद से बचने के लिए शांत रहना उचित रहेगा। स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है। महत्वपूर्ण कार्य दोपहर बाद करना लाभकारी रहेगा।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सुबह के समय मेहनत के अनुरूप परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है। नए विचारों के कारण निर्णय लेने में कठिनाई होगी। आज निवेश या नई खरीदारी से बचें। दोपहर के बाद स्थिति सुधरेगी और आय में वृद्धि होगी। व्यापारी निवेश कर सकते हैं, भविष्य में लाभ मिलेगा। परिवार में किसी की बीमारी पर खर्च हो सकता है।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आंशिक रूप से शुभ रहेगा। पुरानी गलतियों को लेकर मन में पछतावा हो सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक रहेगा और मेहनत से अपेक्षा से अधिक लाभ मिल सकता है। शेयर या सट्टा निवेश में लाभ संभव है। पैतृक संपत्ति से जुड़े कार्य अधूरे रह सकते हैं। घर का माहौल अच्छा रहेगा। सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करें।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
दिन थोड़ा अव्यवस्थित रह सकता है। दोपहर तक जोखिम भरे कार्यों से बचें। कार्यस्थल पर विवाद से बचें, अन्यथा प्रतिष्ठा को नुकसान हो सकता है। व्यस्तता के बावजूद आर्थिक लाभ मिलेगा। दोपहर बाद धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। बुजुर्गों से मार्गदर्शन मिलेगा और पारिवारिक सुख प्राप्त होगा।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज परिस्थितियाँ थोड़ी अस्थिर रहेंगी। घरेलू मामलों में सावधानी रखें। आपसी मनमुटाव में समय व्यर्थ हो सकता है। बुजुर्गों से मतभेद हो सकता है। कार्यस्थल पर कोई आपका फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है। धैर्य रखें, दोपहर बाद स्थिति सुधरेगी। निजी बातें किसी से साझा न करें। स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। अतिरिक्त आय के अवसर मिलेंगे और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। खर्च भी बढ़ सकता है। सामाजिक गतिविधियों में समय कम दे पाएंगे। शाम का समय मनोरंजन और परिवार के साथ अच्छा बीतेगा। संतान पर खर्च बढ़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
दिन की शुरुआत उम्मीद के विपरीत रहेगी। खर्च अधिक रहेगा और आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। पड़ोसियों से विवाद से बचें। परिवार का सहयोग मानसिक राहत देगा। धार्मिक कार्यों में अनावश्यक खर्च से बचें। दोपहर बाद स्थिति सुधरेगी, लेकिन लापरवाही के कारण लाभ कम होगा।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कार्य अधिक होने से भ्रम की स्थिति बनेगी। मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा। दोपहर तक बाधाएं आएंगी, लेकिन शाम को किसी परिचित के सहयोग से लाभ होगा। शाम के समय सावधानी रखें, दुर्घटना या बुरी खबर मिल सकती है। सरकारी कार्य टालें। परिवार के प्रति भावुक रहेंगे।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज लापरवाही के कारण नुकसान हो सकता है। यात्रा की योजना बनेगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत के बावजूद कम लाभ मिलेगा। कर्मचारियों पर अधिक भरोसा हानि का कारण बन सकता है। चोरी या आरोप जैसी स्थिति बन सकती है, सतर्क रहें। वाणी में कठोरता से पारिवारिक विवाद हो सकता है। लेन-देन लिखित में करें। शाम तक थकान और कमजोरी महसूस होगी।



