जन्मकुंडली, कुंडली मिलान, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान
सशुल्क सम्पर्क⬇️
8877674432
[email protected]
आज का पंचांग
दिनांक – 12 अप्रैल 2026
दिन – रविवार
विक्रम संवत् – 2083
अयन – उत्तरायण
ऋतु – वसंत
मास – वैशाख
पक्ष – कृष्ण
तिथि – दशमी मध्यरात्रि 01:16 तत्पश्चात् एकादशी
नक्षत्र – श्रवण दोपहर 03:14 तत्पश्चात् धनिष्ठा
राहुकाल – शाम 05:11 से शाम 06:45
सूर्योदय – 05:29
सूर्यास्त – 06:07
दिशा शूल – पश्चिम दिशा में
दोष परिहार – दलिया खाकर यात्रा करें
आज का विशेष
स्वास्थ्य-रक्षा के सरल प्रयोग
-सिरदर्द, अनिद्रा व नकसीर के लिए
धनिया, आँवला और मिश्री को समान मात्रा में कूटकर रख लें।
10 ग्राम मिश्रण रात में भिगो दें, सुबह मसलकर पी लें।सुबह भिगोकर शाम को पी सकते हैं।
लाभ:
नींद अच्छी आती है, पेट साफ रहता है, आँखों की जलन, मासिक की अधिकता, फोड़े-फुंसी, मूत्रदाह व स्वप्नदोष में राहत मिलती है। नकसीर में भी लाभकारी है।
-नकसीर (नाक से खून आना) में उपाय
हरे धनिये या तुलसी के रस की 2-3 बूंद नाक में डालें।
सुबह-शाम त्रिफला का सेवन करें।
2-4 दिनों में आराम मिल सकता है।
तरबूज खाने या उसका रस पीने से नकसीर में लाभ होता है।
– फोड़े-फुंसियों के लिए
पालक, गाजर और ककड़ी का मिश्रित रस लें
या हरे नारियल का पानी पिएं
भोजन में नमक कम लें, इससे त्वचा संबंधी समस्याओं में सुधार होता है।
-टेलकम पाउडर कितना खतरनाक?
टेलकम पाउडर का अधिक उपयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
इससे होने वाली समस्याएँ:
साँस लेने में तकलीफ
खाँसी व दमा
फेफड़ों में जलन
न्यूमोनिया
एक अध्ययन (Journal of Epidemiology, 2016) के अनुसार,
महिलाओं द्वारा जननांग क्षेत्र में नियमित उपयोग से डिम्बग्रंथि कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।
इसलिए सावधानी से उपयोग करें।
– किन आदतों से होती है लक्ष्मी की हानि 🔹
गरुड़ पुराण के अनुसार—
गंदे कपड़े पहनना
दाँत साफ न रखना
अधिक भोजन करना
कठोर वचन बोलना
सूर्योदय व सूर्यास्त के समय सोना
-ऐसी आदतों वाले व्यक्ति को लक्ष्मी का साथ नहीं मिलता।
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज दिन के आरंभ में किसी व्यक्ति विशेष से आकस्मिक लाभ होगा, लेकिन इसके बाद का अधिकांश समय आपकी सोच के विपरीत रहेगा। शारीरिक कष्ट बना रह सकता है, जिससे आराम की योजना भी बिगड़ सकती है। परिजन अथवा स्वयं की सेहत पर खर्च होगा। व्यर्थ की भागदौड़ में समय नष्ट होगा। कार्यक्षेत्र में समय कम दे पाने से सीमित लाभ होगा। सरकारी कार्यों में ढील रहने से वे अधूरे रह सकते हैं। परिवार की योजनाओं में बाधा आ सकती है। छोटी गलती से बड़ा नुकसान संभव है, सतर्क रहें। मित्रों और रिश्तेदारों से ईर्ष्यापूर्ण संबंध रह सकते हैं।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज चल-अचल संपत्ति से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। घर में संपत्ति को लेकर हल्की खींचतान हो सकती है, लेकिन बड़ों के हस्तक्षेप से मामला शांत रहेगा। सरकारी कार्य देर से सही, पूर्ण हो जाएंगे। धन लाभ रुक-रुक कर होगा, इसलिए कार्यक्षेत्र पर ध्यान देना आवश्यक है। घर में रिश्तेदारों के आगमन से चहल-पहल बढ़ेगी और खर्च भी होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दोपहर तक के परिश्रम का फल शाम को मिलेगा। विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को सम्मान मिल सकता है।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। सुबह आलस्य के कारण कार्यों में लापरवाही हो सकती है। प्रतिस्पर्धा के कारण अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। दोपहर के बाद स्थिति बेहतर होगी और धन लाभ संभव है, लेकिन खर्च भी अधिक रहेगा। परिवार के साथ तालमेल कम रहेगा। सरकारी कार्यों में भागदौड़ करनी पड़ेगी। नए कार्य या व्यापार विस्तार को फिलहाल टालें।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। जहां से उम्मीद होगी वहां निराशा मिल सकती है और जहां से उम्मीद नहीं होगी वहां लाभ हो सकता है। आपका व्यवहार रहस्यमय रहेगा। थकान और आलस्य के कारण निर्णय लेने में कठिनाई होगी। जोखिम वाले कार्यों से बचें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से समय नष्ट होगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन पूरा लाभ नहीं ले पाएंगे। घर में मौन रहना शांति बनाए रखेगा।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन शुभ रहेगा। आप कार्यों को गंभीरता से करेंगे और समय से पहले पूरा कर लेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से लाभ मिलेगा। व्यवसायियों को पूर्व निवेश से फायदा होगा। धन लाभ के अच्छे योग हैं, लेकिन गलत निवेश से बचें। परिवार में मधुरता बनी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, बाहर के तले भोजन से परहेज करें।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सुबह कोई शुभ समाचार मिलने से खुशी मिलेगी, लेकिन यह अधिक देर नहीं टिकेगी। दोपहर के बाद स्थिति बदल सकती है और छोटी बातों पर विवाद हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से सतर्क रहना होगा। छोटी गलती भी बड़ी समस्या बन सकती है। परिवार में तनाव संभव है। व्यवसाय में मंदी रहेगी। आय-व्यय में संतुलन नहीं रहेगा।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज छोटी-मोटी परेशानियों के बावजूद दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। व्यवसाय में किसी योजना को लेकर चिंता रहेगी, लेकिन सहयोग मिलने से लाभ होगा। विरोधियों से सावधान रहें। परिवार की भावनाओं को नजरअंदाज करने से तनाव हो सकता है। नए कार्यों के लिए प्रेरणा मिलेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
दिन की शुरुआत में गुस्से पर नियंत्रण रखें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। बाद में स्थिति बेहतर होगी। कार्यों में भागदौड़ रहेगी और जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। पारिवारिक स्थिति थोड़ी गंभीर हो सकती है। स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। दोपहर के बाद सुधार होगा। मित्रों, विशेषकर महिला मित्रों से संयमित व्यवहार करें।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन अनुकूल रहेगा, लेकिन आलस्य के कारण लाभ में देरी हो सकती है। आकस्मिक लाभ के योग हैं। सम्मान और उपहार मिल सकते हैं। योजनाएं सफल होंगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। कागजी कार्य टालें। शाम को वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज अपने कार्यों से संतोष मिलेगा और लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। धन लाभ होगा, लेकिन जरूरत के समय नहीं। मेहनत जारी रखें, भविष्य में लाभ मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। पड़ोसियों से सीमित व्यवहार रखें। पेट से संबंधित समस्या हो सकती है।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज घरेलू और व्यवसायिक समस्याओं में कमी आएगी। लोग आपके प्रति सहानुभूति दिखाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त कार्यभार मिलेगा, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। खर्च बढ़ेगा, लेकिन आय सामान्य रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
दिन का पहला भाग सामान्य रहेगा, लेकिन बाद में समस्याएं बढ़ सकती हैं। परिवार में किसी की तबीयत खराब हो सकती है। कार्यों में सावधानी रखें, चोट का खतरा है। व्यवसाय में उधारी बढ़ने से चिंता होगी। रिश्तों में गलतफहमी हो सकती है, समय रहते सुलझाएं। विपरीत लिंग के आकर्षण में निर्णय न लें।



