Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » AAJ KA RASIFAL :08 फरवरी 2026 रविवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी
Breaking News

AAJ KA RASIFAL :08 फरवरी 2026 रविवार का पंचांग और राशिफल जानें पं कुंतलेश पाण्डेय की जुबानी

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 8, 2026No Comments7 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

सम्पर्क – 8877674432

आज का पंचांग

दिनांक – 08 फरवरी 2026
दिन – रविवार
विक्रम संवत् – 2082
अयन – उत्तरायण
ऋतु – शिशिर
मास – फाल्गुन
पक्ष – कृष्ण
तिथि – सप्तमी प्रातः 05:01 फरवरी 09 तक तत्पश्चात् अष्टमी
नक्षत्र – स्वाती प्रातः 05:02 फरवरी 09 तक तत्पश्चात् विशाखा
राहुकाल – शाम 04:53 से शाम 06:18
सूर्योदय – 07:04
सूर्यास्त – 06:19
दिशा शूल – पश्चिम दिशा में
दोष परिहार – दलिया खाकर यात्रा करें

 

आज का विशेष
शास्त्रों में आत्महत्या को महापाप बताया गया
हिंदू शास्त्रों के अनुसार आत्महत्या अत्यंत घोर पाप है। पाराशर स्मृति, महाभारत, स्कंद पुराण, यम स्मृति और कौटिल्य अर्थशास्त्र में आत्महत्या करने वाले को कठोर नरक-यातनाओं, दीर्घकालीन नरकवास और निम्न योनियों में जन्म का भागी बताया गया है।
शास्त्रों में आत्महत्या करने वाले का दाह-संस्कार, श्राद्ध व तर्पण निषिद्ध बताया गया है। साथ ही आत्महत्या का प्रयास करने वाले व्यक्ति को भी समाज से बहिष्कृत मानते हुए प्रायश्चित का विधान बताया गया है।
ग्रंथों का स्पष्ट संदेश है कि आत्मघात न इस लोक में कल्याणकारी है, न परलोक में—इसलिए विवेकशील मनुष्य को किसी भी स्थिति में आत्महत्या नहीं करनी चाहिए।

आज का राशिफल

मेष – (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आशानुकूल रहेगा। सेहत उत्तम रहने से कार्यो को मन लगाकर करेंगे लेकिन किसी के हस्तक्षेप करने से मन विक्षिप्त हो सकता है। किसी के ऊपर ध्यान ना दें एकाग्र होकर अपने कार्य मे लगे रहे धन एवं सम्मान दोनों मिलने के योग है। लेकिन उधार के व्यवहार बढ़ने से असुविधा भी होगी। व्यावसाय में वृद्धि के लिए निवेश करना शुभ रहेगा। भाई-बंधुओ का सहयोग आज अपेक्षाकृत कम ही रहेगा। महिलाओं को छोड़ घर के अन्य सदस्य आपसे ईर्ष्यालु व्यवहार रखेंगे। स्त्री से सुखदायक समाचार मिलेंगे।

वृष – (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज दिन का पूर्वार्ध आलस्य से भरा रहेगा। शारीरिक रूप से भी अस्वस्थ्य रहेंगे। जोड़ो में दर्द अकड़न की समस्या रहेगी। कार्यो को विलंब से करेंगे व्यवसाय की गति भी धीमी रहने से आर्थिक आयोजन प्रभावित होंगे। दोपहर के बाद स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी पेशा जातक आकस्मिक लाभ से रोमांचित होंगे। व्यवसायी वर्ग भी खर्च लायक लाभ अर्जित कर लेंगे। महिलाओ से आज ना उलझें अन्यथा गृह क्लेश लंबा खिंच सकता है। संध्या का समय आराम में बिताना पसंद करेंगे मनोरंजन के साधन भी सुलभ होंगे। भविष्य की योजनाएं आज ना बनाएं।

मिथुन – (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आज जिस भी कार्य को करने का मन बनायेंगे उसी में उलझने पड़ेंगी। फिर भी आज आप हिम्मत नही हारेंगे सतत प्रयास जारी रखने से कार्य सुधरेंगे लाभ की संभावनाएं बनेगी। दौड़ धूप अधिक रहने से शारीरिक शिथिलता बनेगी। मध्यान के बाद किसी अभीष्ट सिद्धि के योग बन रहे है आलस्य ना करें अन्यथा लाभ से वंचित रह सकते है। प्रियजनों के साथ आनंद के क्षण बिताने का समय मिलेगा। घर मे स्थिति सामान्य रहेगी। आज आर्थिक मामलों के प्रति बेपरवाह भी रहेंगे।

कर्क – (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन अनैतिक कार्यो से बच कर रहें मन भ्रमित रहने के कारण निषेधात्मक कार्यो में भटकेगा। लोग आपसे भावनात्मक संबंध बनाएंगे परन्तु आवश्यकता के समय कोई आगे नही आएगा। कार्य क्षेत्र पर भी सहकर्मियो का रूखा व्यवहार रहने से स्वयं के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा। लंबी यात्रा के प्रसंग बनेंगे संभव हो तो आज टालें। पेट अथवा स्वांस, छाती संबंधित व्याधि हो सकती है। अधिकांश समय मानसिक रूप से भी अशान्त रहेंगे। परिवार में अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे किसी की गलती का विरोध करना भी बेवजह कलह का कारण बनेगा।

सिंह – (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपके समस्त कार्य निर्बाधित रूप से चलते रहेंगे। कार्य व्यवसाय से आर्थिक लाभ भी रुक रुक कर होने से धन संबंधित परेशानियां कुछ हद तक सुलझेंगी। दोपहर के बाद किसी गुप्त चिंता के कारण मन व्याकुल हो सकता है लेकिन जल्द ही इस समस्या से भी छुटकारा पा लेंगे। महिलाये घर को खुशहाल बनाने में सहयोग करेंगी शारीरिक दर्द के कारण थोड़ी असहजता भी रहेगी फिर भी घरेलू कार्य समय पर पूर्ण कर सकेंगी। आस-पड़ोसियों से सम्बन्धो में सुधार आएगा। संताने मनमानी करेंगी। उधार के व्यवहार में कमी आएगी।

कन्या – (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आशाओं के विपरीत रहने वाला है। सोची हुई योजनाए आरम्भ में सफल होती नजर आएंगी परन्तु मध्यान तक इनसे निराशा ही मिलेगी। आज आप जिससे भी सहायता मांगेंगे वो भ्रम की स्थिति में रखेगा। आज आप आत्मनिर्भर होकर अपने कार्यो को करें। भागीदारों से धन को लेकर अनबन हो सकती है। मीठा व्यवहार रखने पर भी लोग आपको केवल कार्य निकालने के लिए इस्तेमाल करेंगे। कार्य क्षेत्र की भड़ास घर पर निकालने से घर का माहौल भी बेवजह खराब होगा। पुराने कार्यो को पूर्ण करने की चिंता रहेगी। प्रेम प्रसंगों से निराश होंगे।

तुला – (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन मानसिक चंचलता के कारण बनते कार्यो को दुविधा के कारण आप स्वयं बिगाड़ लेंगे। सरकारी कार्य आज सावधानी से करें अन्यथा लंबित रखें हानि निश्चित रहेगी। संबंधो के प्रति भी आज ईमानदार नही रहेंगे। पारिवारिक वातावरण आपके गलत आचरण से कलुषित होगा। सामाजिक क्षेत्र पर लोग पीठ पीछे बुराई करेंगे। सेहत में मानसिक दबाव के चलते उतार चढ़ाव लगा रहेगा। घर के बुजुर्ग आपसे नाराज रहेंगे। धन लाभ अचानक होने से स्थिति संभाल नही सकेंगे रुपया आते ही हाथ से निकल भी जायेगा।

वृश्चिक – (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपको आज के दिन प्रत्येक कार्यो में सावधान रहने की आवश्यकता है। धन के पीछे भागने की प्रवृति पर आज लगाम लगाकर रखे अन्यथा धन के साथ-साथ मान हानि भी होगी। दोपहर से पहले के भाग में पुराने कार्य पूर्ण होने से थोड़ा बहुत धन मिलने से दैनिक खर्च निकल जाएंगे। इसके बाद का समय प्रतिकूल बनता जाएगा। कार्य व्यवसाय में प्रतिस्पर्धी हर प्रकार से आपके कार्यो में व्यवधान डालने का प्रयास करेंगे। परिजनों से भी मामूली बात पर झगड़ा होगा। वाणी एवं व्यवहार से संयम बरतें।

धनु – (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन लाभ के अवसर आपकी तलाश में रहेंगे। दिन में जिस किसी के भी संपर्क में रहेंगे उससे कुछ ना कुछ लाभ अवश्य होगा। कार्य क्षेत्र पर भी एक से अधिक साधनो से आय होगी। व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़ी महिलाओ को पदोन्नति के साथ प्रोत्साहन के रूप में आर्थिक सहायता भी मिल सकती है। सामाजिक कार्यो में रुचि ना होने पर भी सम्मिलित होना पड़ेगा मान-सम्मान बढेगा। परिजनों का मार्गदर्शन आज प्रत्येक क्षेत्र पर काम आएगा। महिलाओं का सुख सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रसंगों में निकटता रहेगी।

मकर – (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन कार्य सफलता वाला रहेगा। प्रातः काल जल्दी कार्यो में जुटने का फल शीघ्र ही धन लाभ के रूप में मिलेगा। अधिकांश कार्य थोड़े से परिश्रम से पूर्ण हो जाएंगे। अधिकारी वर्ग मुश्किल कार्यो में सहयोग करेंगे। आज आप जोड़ तोड़ वाली नीति अपना कर कठिन परिस्थितियों में भी अपना काम निकाल लेंगे। सरकारी कार्य मे भी सफलता की उम्मद जागेगी प्रयास करते रहे। दाम्पत्य जीवन मे छोटी-मोटी बातों को दिल पर ना लें स्थिति सामान्य ही रहेगी। मित्रो से कोई दुखद समाचार मिलेगा।

कुंभ – (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन काफी उठा पटक वाला रहेगा। व्यावसायिक योजनाओं में अचानक बदलाव करना पड़ेगा। दिन के आरंभ में कार्यो की गति धीमी रहेगी समय पर वादा पूरा ना करने से व्यावसायिक संबंध खराब हो सकते है। कार्यो के प्रति नीरसत अधिक रहेगी। किसी भी कार्य को लेकर ठोस निर्णय नही ले पाएंगे परन्तु जिस भी कार्य में निवेश करेंगे उसमे विलंभ से ही सही सफल अवश्य होंगे धन लाभ भी आवश्यकता अनुसार हों जायेगा लेकिन संध्या पश्चात धन संबंधित कोई भी कार्य-व्यवहार ना करें। परिजन आपके टालमटोल वाले व्यवहार से दुखी रहेंगे।

मीन – (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका आज का दिन व्यर्थ की भाग दौड़ में बीतेगा। शारीरिक एवं मानसिक रूप से थकावट रहेगी फिर भी कार्यो को बेमन से करना पड़ेगा। आज आप चाहे कितना भी परोपकार करें फिर भी लोगो को खुश नही रख पाएंगे। क्रोध को वश में कर लेंगे लेकिन राग द्वेष की भावना मन मे बनी रहेगी। गृहस्थ का वातावरण लगभग सामान्य ही रहेगा। आर्थिक कारणों से कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहेंगे। सन्तानो की प्रगति से संतोष होगा। सरकारी कार्यो में धन खर्च होगा लेकिन कुछ लाभ नही मिलेगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur Crime News: Panic in Jemco’s Mishra Bagan After Bike-Borne Criminals Open Fire; Land Dispute Suspected

May 8, 2026

Jamshedpur News: सिदगोड़ा में शातिर वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 4 अपराधी गिरफ्तार और 3 गाड़ियां बरामद

May 8, 2026

Jamshedpur News: 12वीं की नेशनल टॉपर शांभवी तिवारी सम्मानित, Amarpreet Singh Kale बोले- ‘एक दिन देश की बड़ी डॉक्टर बनेगी बेटी’

May 8, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.