जन्मकुंडली, कुंडली मिलान, वास्तुदोष, ज्योतिष समाधान
सशुल्क सम्पर्क⬇️
8877674432
[email protected]
आज का पंचांग
दिनांक – 09 अप्रैल 2026
दिन – गुरुवार
विक्रम संवत् – 2083
अयन – उत्तरायण
ऋतु – वसंत
मास – वैशाख
पक्ष – कृष्ण
तिथि – सप्तमी रात्रि 09:19 तत्पश्चात् अष्टमी
नक्षत्र – मूल सुबह 08:48 तत्पश्चात् पूर्वाषाढा
राहुकाल – दोपहर 2:03 से दोपहर 03:36
पंचक – नहीं है
सूर्योदय – 06:12
सूर्यास्त – 06:45
दिशा शूल – दक्षिण दिशा में
दोष परिहार – दही खाकर यात्रा करें
आज का विशेष
नारियल पानी के लाभकारी प्रयोग
🔹 मूत्र त्यागते समय जलन होने पर नारियल के पानी में गुड़ और हरा धनिया मिलाकर रोगी को पिलाने से राहत मिलती है ।
🔹 नारियल पानी यकृत की अनेक बीमारियों में लाभदायक है । उल्टी, हैजा, पेचिश, एसिडिटी, अल्सर, आदि में यह हितकर है I थकान तथा नाड़ी की तमाम गड़बड़ियाँ नारियल पानी से दूर हो जाती हैं ।
🔹 जिनकी दिल की धड़कन बढ़ जाती हो उन्हें हरे नारियल का पानी पीना चाहिए । शिशु के शरीर में जलीय अंश की कमी हो जाने पर उसे दूर करने के लिए यह एक आदर्श पेय है । महिलाओं के रक्तप्रदर में भी यह लाभदायक है ।
🔹 कच्चे नारियल का पानी चेहरे पर मलने से चेहरे के दाग-धब्बे व मुंहासों के निशान मिट जाते हैं और चेहरा सुन्दर हो जाता है I
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप परिजनों के लिए भाग्यशाली सिद्ध होंगे। भाग्य का साथ मिलने से जल्दबाजी में लिए गए निर्णय भी लाभप्रद रहेंगे। पारिवारिक उत्तरदायित्वों को समय पर पूरा करेंगे। हालांकि, आज विपरीत लिंगी आकर्षण अधिक रह सकता है, जिससे आप किसी की बातों में जल्दी आ सकते हैं। व्यवसाय सामान्य रहेगा और धन की आवक बनी रहेगी। दोपहर के बाद कुछ कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं। व्यापारिक वादे समय पर पूरे न कर पाने के कारण कुछ अनबन संभव है।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज मन में बड़ी योजनाएं चलती रहेंगी, परंतु शारीरिक अस्वस्थता कार्यों में बाधा डाल सकती है। सुबह से ही स्फूर्ति की कमी महसूस होगी, जिससे दैनिक कार्य भी भारी लगेंगे। कार्यक्षेत्र में दोपहर के बाद लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन एकाग्रता की कमी से पूर्ण लाभ नहीं मिल पाएगा। आलोचकों की परवाह न करें और अपने कार्य में निष्ठा बनाए रखें। अहंकार के कारण किसी से टकराव हो सकता है; वाणी और व्यवहार में संयम रखें। अध्यात्म से जुड़ना लाभकारी रहेगा।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपको हर जगह अनुकूल वातावरण मिलेगा, लेकिन एक साथ कई काम आने से दुविधा की स्थिति बन सकती है। दोपहर के बाद धैर्य और सोच-समझकर काम करने से सफलता की संभावना अधिक रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की लापरवाही से कुछ हानि हो सकती है। नवीन योजनाओं से धन लाभ के योग हैं। महिलाएं आज कुछ खर्चीली रह सकती हैं। परिवार के साथ बाहर घूमने और खान-पान की योजना बनेगी।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता से परिवार व सार्वजनिक क्षेत्र में अपना प्रभाव बनाएंगे। हालांकि, हर बात को संदेह की दृष्टि से देखना विवाद का कारण बन सकता है। अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सुख-सुविधाओं पर खर्च करने में संकोच नहीं करेंगे। घरेलू कार्यों के कारण व्यावसायिक व्यस्तता प्रभावित हो सकती है। मांगलिक कार्यों के लिए खरीदारी में खर्च बढ़ेगा। शाम का समय मौज-मस्ती में बीतेगा।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज कुछ घटनाएं आपके मन के विपरीत हो सकती हैं, जिससे क्षणिक व्याकुलता रहेगी। फिर भी, आपकी विवेक शक्ति प्रबल रहने से आप विपरीत परिस्थितियों का साहस से सामना करेंगे। कार्यक्षेत्र में धन से अधिक व्यवहार बनाने पर जोर देंगे। दोपहर के बाद का समय आनंददायक रहेगा और किसी मनोकामना की पूर्ति हो सकती है। धन लाभ के लिए थोड़ा धैर्य रखना होगा। परिजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन और सुख-साधनों का आनंद लेंगे।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज परिस्थितियां बाधा उत्पन्न करने वाली हो सकती हैं, अतः आवश्यक कार्यों को टालना ही बेहतर रहेगा। धन हानि की संभावना है, इसलिए लेन-देन में सावधानी बरतें। पुराने कर्ज चुकाने का प्रयास करें, अन्यथा मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम के बाद भी अल्प लाभ होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा घर-बाहर का वातावरण अशांत हो सकता है। महिलाओं का मन किसी अनहोनी की आशंका से व्याकुल रह सकता है।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन सुख-शांति से व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में कम मेहनत के बावजूद अधिक लाभ होने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मनोरंजन और घरेलू सुख-साधनों पर खर्च करने में संकोच नहीं करेंगे। परिजन आपकी पसंद का विशेष ध्यान रखेंगे। धन संबंधी मामलों में किसी से कहा-सुनी हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी धार्मिक या ऐतिहासिक यात्रा की योजना बन सकती है। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप भागदौड़ से दूर सुकून के पल बिताना चाहेंगे, लेकिन अचानक आए कार्यों के कारण यह संभव नहीं हो पाएगा। आपके उदासीन व्यवहार से घर के सदस्य परेशान हो सकते हैं। आज आप लाभ-हानि की चिंता किए बिना अपनी ही धुन में रहेंगे। किसी के हस्तक्षेप करने पर विवाद हो सकता है। प्रेम प्रसंगों में गलत निर्णय से हानि संभव है। अनैतिक गतिविधियों से दूर रहें, अन्यथा पारिवारिक शांति भंग हो सकती है।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज कामकाज में मन कम लगेगा और आप मनोरंजन व यात्रा की ओर अधिक आकर्षित होंगे। सामाजिक और प्रतिष्ठित लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। व्यवसाय के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी लाभ मिल सकता है, लेकिन सहकर्मियों का सहयोग कम मिलने से कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। घरेलू आवश्यकताओं और सुख-सुविधाओं पर अधिक खर्च करेंगे। शाम का समय पर्यटन और स्त्री सुख के लिए अनुकूल है।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा कष्टकारी रह सकता है। वाणी में कठोरता के कारण लोगों से उल्टा जवाब मिल सकता है। परिवार में पुराने विवादों को लेकर बहस होने की संभावना है। बनी-बनाई योजनाएं बीच में अटक सकती हैं। स्वास्थ्य नरम रहेगा, जिससे उत्साह में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में आर्थिक कारणों से वाद-विवाद संभव है। भविष्य के लाभ को देखते हुए अपने व्यवहार को संतुलित बनाए रखें।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन लाभदायक रहेगा। सुबह के आलस्य के बाद दोपहर में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में दोपहर तक की मेहनत से आप दिन भर का लाभ अर्जित कर लेंगे। नौकरीपेशा लोग आज राहत महसूस करेंगे। व्यवसाय में निवेश करना भविष्य के लिए शुभ रहेगा। घर के सदस्यों की उम्मीदों पर आप खरे उतरेंगे। जीवनसाथी आपकी मनोदशा को समझते हुए सहयोग प्रदान करेगा।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता प्राप्त होगी। व्यवहारकुशलता के कारण लोग आपसे प्रभावित होंगे। कार्यक्षेत्र या अन्य स्थान पर किसी की सहायता करनी पड़ सकती है, जिसमें समय और धन खर्च होगा, लेकिन आत्मिक शांति मिलेगी। अधिकारियों और बुजुर्गों की कृपा बनी रहेगी। अपनी बात मनवाने के लिए आज का दिन उपयुक्त है, लेकिन जिद्दी व्यवहार से बचें। खान-पान में अनियमितता के कारण पेट संबंधी समस्या हो सकती है।



