आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में भगदड़ मचने से छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई है यह घटना उस काउंटर के पास हुई जहां वैकुंठ एकादशी सर्वदर्शन टोकन जारी किए जाते हैं. इस घटना में दो अन्य लोग घायल हो गए हैं. उन घायलों को इलाज के लिए तिरुपति रुया अस्पताल ले जाया जा रहा है. तिरुपति मंदिर के रामानायुडू स्कूल के पास भगदड़ में सेलम के मल्लिगा (50) के साथ 5 लोगों की मौत हो गई. इन मौतों को लेकर उनके रिश्तेदारों ने अस्पताल में प्रदर्शन किया.खबरों में बताया गया कि तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में बुधवार रात भगदड़ मचने से छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) प्रमुख ने यह जानकार दी. यह भगदड़ उस समय मची, जब वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए सैकड़ों लोग टिकट पाने की कोशिश कर रहे थे. देश भर से सैकड़ों श्रद्धालु 10 जनवरी से शुरू होने वाले 10 दिवसीय वैकुंठ द्वार दर्शनम के लिए यहां आए हैं.सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना में घायलों को दिए जा रहे इलाज के बारे में अधिकारियों से फोन पर बात की. सीएम ने उच्च अधिकारियों को घटना स्थल पर जाकर राहत उपाय करने का आदेश दिया है ताकि घायलों को बेहतर उपचार मिल सके. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तिरुमाला श्रीवारी वैकुंठ द्वार में दर्शन टोकन के लिए तिरुपति में विष्णु निवासम के पास हुई भगदड़ में 6 श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा दुख जाहिर किया.




