Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » आईएसएल के सातवें सीजन में होगी जबरदस्त प्रतिस्पर्धा
Top Stories

आईएसएल के सातवें सीजन में होगी जबरदस्त प्रतिस्पर्धा

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 19, 2019Updated:October 19, 2019No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

हीरो इंडियन सुपर लीग का छठा सीजन रविवार से शुरू हो रहा है। इस साल बेंगलुरू एफसी और एफसी गोवा कुछ सम्भावित विजेताओं में शामिल होंगे लेकिन इसके बावजूद भारत की सबसे बड़ी फुटबाल लीग का नया सीजन उतार-चढ़ाव से भरा होगा।

मौजूदा चैम्पियन बेंगलुरू एफसी और उपविजेता एफसी गोवा, दो ऐसी टीमे हैं, जो बीते सीजन में अपनी शैली के कारण अलग रहीं। इन क्लबों में अपनी कोर टीम को बरकरार रखा है और इसी कारण इन टीमों का आगे जाना तय माना जा रहा है।

इसमें कोई शक नहीं कि बेंगलुरू और गोवा खिताब के प्रबल दावेदार हैं लेकिन सभी टीमों ने नए सीजन के लिए काफी परिवर्तन किए हैं और इस कारण उनकी दावेदारी पर भी संदेह नहीं किया जा सकता है। एटीके से अधिक किसी टीम ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित नहीं किया है। दो बार की चैम्पियन टीम ने कई नामी-गिरामी विदेशी खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है और इस कारण कागज पर यह टीम काफी मजबूत नजर आ रही है।

चेन्नइयन एफसी बीते सीजन में सबसे नीचे रही थी। इस टीम ने भी अपनी तस्वीर सुधारी है और प्री-सीजन मुकाबलों के दौरान काफी मजबूती से सामने आई है।

सबसे पहले नजर, मौजूदा चैम्पियन और खिताब के सबसे प्रबल दावेदार बेंगलुरू एफसी पर डालते हैं। द ब्लूज नाम से मशहूर इस टीम ने अपनी उन गलतियों को पहचाना, जिन पर काम करने की जरूरत थी। इस टीम ने आशिक कुरुनियन और रफाएल अगस्तो के साथ करार किया और इस कारण यह टीम पहले से काफी मजबूत हो गई है।

एफसी गोवा ने अपने साथ एक भी विदेशी खिलाड़ी अलग से नहीं जोड़ा है। इसने छह विदेशी खिलाड़ियों को रीटेन किया है। इनमें डिफेंडर माउतारदा फॉल, मिडफील्डर अहमद जाहो और गोल्डन बूट विजेता फेरान कोरोमिनास शामिल हैं। इसके अलावा इसके पास भारतीयो के रूप में ब्रेंडन फर्नांडिस, मंदार राव देसाई और मानवीर सिंह गैं, जो टीम में शानदार मिश्रण बनाते हैं।

बीते सीजन में लीग स्टेज में 10 टीमों ने कुल 254 गोल किए थे। आगानी सीजन इससे बेहतर परिणाम लेकर आएगा क्योंकि हर टीम में अच्छे गोल स्कोरर शामिल हैं। नॉथईस्ट युनाइटेड एफसी ने घाना के इंटरनेशनल प्लेअर और संडरलैंड के स्ट्राइकर असामोह ग्यान के साथ करार करके सबको चौंका दिया है। ग्यान गोल करने में माहिर हैं।

केरला ब्लास्टर्स एफसी के लिए बीते दो सीजन काफी निराशाजनक रहे थे। अब यह टीम बार्थोलोमेव ओग्बेचे पर निर्भर करेगी, जो गोल करने की इसकी कमी को सुधारेंगे। गोवा के फेरान कोरोमिनास ने ही बीते सीजन में ओग्बेचे से अधिक गोल किए थे। मुम्बई सिटी एफसी के पास मोदू सोगोउ के रूप में एक बेहतरीन गोल स्कोरर है और वह वही से शुरुआत करना चाहेंगे, जहां बीते सीजन में उन्होंने खत्म किया था।

नव प्रवेशी हैदराबाद एफसी और ओडिशा एफसी कम समय में एक प्रतिस्पर्धी टीम बनाने में सफल रहे हैं। हैदराबाद के पास मार्सेलिन्हो और मार्को स्टैनकोविक के रूप में अनुभव का खजाना है. जो जानते हैं कि लीग को किस दिशा में ले जाना है। इसी तरह ओडिशा एफसी के पास मार्कोस तेबार, जिस्को हर्नांदेज जैसे कुछ अच्छे विदेशी तथा भारतीय खिलाड़ियों का मिश्रण है।

2019-20 सीजन में आईएसएल में साइडलाइंस पर कुछ बेहतरीन कोच भी शामिल हुए हैं। नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी के पास रोबर्ट जार्नी आए हैं। उन्होंने एल्को स्काटोरी का स्थान लिया है, जो अब केरला ब्लास्टर्स के कोच हैं। एटीके ने एक बार फिर एंटोनियो हाबास की शरण ली है, जिनकी देखरेख में 2014 में उसने खिताब जीता था।  इसी तरह जमशेदपुर एफसी ने स्पेनिश कोच एंटोनियो इरियोंडो के साथ करार किया है, जिनके पास स्पेन में कोचिंग का 25 साल का अनुभव है।

नए सीजन में कुछ खिलाड़ियों ने क्लब बदला है, लिहाजा कुछ खिलाड़ी अपनी पुरानी वफादारी छोड़कर नई टीम और नए साथियों के प्रति वफादारी दिखाने का प्रयास करेंगे। जमशेदपुर के दो खिलाड़ी सर्गियो चिडोंचा औ्र मारियो अर्क्वेस अब केरल के लिए खेलते दिखेंगे। इसी तरह ब्राजीली रफाएल अगस्तो ने चेन्नई का साथ छोड़तर बेंगलुरू का दामन पकड़ा है जबकि अनस इदाथोदिका अब एटीके के लिए खेलते दिखेंगे।

नये सीजन में काफी कुछ रोमांचकारी है। कुछ टीमें दावेदारों में शामिल हैं लेकिन नए सीजन में नए चमत्कार भी हो सकते हैं।

एट ए ग्लांस :

कुल मैच : 373
कुल गोल : 956
सबसे अधिक गोल करने वाली टीम : एफसी गोवा (154)
भारत सहित 67 देशों के कुल 588 खिलाड़ी अब तक खेल चुके हैं।

बीते पांच सालो में दर्शकों की कुल संख्या : 7,056,825

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

BIHAR NEWS :खाद्य सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्य विभाग सख्त, एक्सपायर्ड और मिलावटी खाद्य पदार्थों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

September 22, 2026

BIHAR NEWS: आह्वान फाउंडेशन ने शुरू किया बिहार बाढ़ राहत 2026 अभियान, 14 जिलों में 20 हजार परिवारों तक पहुंचेगी मदद

September 22, 2026

DUMKA NEWS:26 सितंबर को आचार्य पंकज स्मृति महोत्सव, पुस्तक लोकार्पण के साथ सजेगी कवि सम्मेलन की शाम

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.