जमशेदपुर : समाजिक सेवा संघ ने मध्य गदरा पंचायत के राहरगोड़ा में सर्वे कराकर चार जर्जर पोल का पता लगाया है। जिसमें दो पोल सुभाश टोला में और एक-एक पोल राहरगोरा शिव मन्दिर के समीप विक्की सिंह और आर के पांडेय के घर के पास स्थित है। उक्त चारों बिजली के पोलो की जानकारी बिजली विभाग के महाप्रबंधक को समाजिक सेवा संघ के संयोजक राजेश सामंत एवं पंचायत समिति सदस्य मोहन भगत ने दी। जिसके बाद विभाग की ओर से कर्मचारी भेज कर इसका सत्यापन कराया गया तथा बदले जाने का आश्वासन दिया गया। ज्ञातव्य हो कि बीते दिनों झगड़ा मेन रोड स्थित दो पोल सामाजिक सेवा संघ के प्रयास से बदले गए हैं।मौके पर सोनू श्रीवास्तव, विवेक गुप्ता मंगल शर्मा, विक्की सिंह आदि मौजूद थे
