Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » ‘‘यह शो अपने आप में ‘दूसरी दुनिया की कॉमेडी’ था’’ सोनी सब के ‘बड़ी दूर से आये हैं’ के सुमीत राघवन ने कहा
मनोरंजन

‘‘यह शो अपने आप में ‘दूसरी दुनिया की कॉमेडी’ था’’ सोनी सब के ‘बड़ी दूर से आये हैं’ के सुमीत राघवन ने कहा

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 13, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

टेलीविजन शोज की शूटिंग अभी रुकी हुई है और दर्शक अपने सबसे चहेते पुराने शोज में से कुछ की वापसी का मजा ले
रहे हैं। अपने प्रशंसकों को हंसाने और उनका मनोरंजन करते रहने के एक प्रयास में सोनी सब ने अपना अत्यंत लोकप्रिय
फैंटेसी शो ‘बड़ी दूर से आये हैं’, जिसमें बहुत टैलेंटेड अभिनेता सुमीत राघवन हैं, दोबारा लाकर दर्शकों को खुश कर दिया
है। यह कहानी घोटाला परिवार के इर्द-गिर्द है, जो एलियन हैं और अपने खोये बेटे की तलाश में पृथ्वी पर आये हैं।
जब यह शो पहली बार आया था, तब इसे कई लोगों ने पसंद किया था और दर्शक इसका दोबारा प्रसारण किए जाने का
भी आनंद ले रहे हैं। ‘बड़ी दूर से आये हैं’ की सफलता और इस अनूठे शो का हिस्सा बनने के बारे में सुमीत राघवन ने
अपनी सबसे पसंदीदा यादों में से कुछ को साझा किया है।
सुमीत ने कहा, ‘‘जब शुरूआत में ‘बड़ी दूर से आये हैं’ के लिये मुझे अप्रोच किया गया, तब मुझे दो बातें अच्छी लगीं, पहली
थी प्रोडक्शन हाउस हैट्सऑफ, जिसमें मैं जेडी मजीठिया और आतिश के साथ पहले काम कर चुका था और उन्हें अच्छी
तरह जानता था। दूसरी थी चैनल सोनी सब, क्योंकि वह मेरे लिये दूसरे घर जैसा है। इसलिये, मैंने इस शो के लिये हामी
भरने में दो बार भी नहीं सोचा।’’
शो के कॉन्सेप्ट के बारे में सुमीत ने कहा, ‘‘मेरे लिये लेखन सबसे महत्वपूर्ण है, वह किसी भी कहानी का हीरो होता है।
अगर आपके पास अच्छी स्क्रिप्‍ट है, तो आधी जंग अपने आप ही जीत ला जाती है। इसलिये मैं ऐसी स्क्रिप्‍ट और
कहानियों की खोज में रहता हूँ, जो पहले कभी नहीं आईं। बड़ी दूर से आये हैं का कॉन्सेप्ट बहुत अलग था और उसकी
सफलता से यह साबित भी हुआ। इस शो में फैंटेसी का एलिमेन्ट था और मेरे किरदार की मासूमियत मुझे अच्छी लगी,
क्योंकि परिवार को पता नहीं था कि चीजें कैसी होती हैं, क्योंकि वे दूसरे ग्रह से आये थे। हम सभी जानते हैं कि आतिश
एक बेहतरीन लेखक हैं और किरदारों के लिये ऐसे तौर-तरीके ईजाद करते हैं, जो उन्हें समृद्ध बनाते हैं और कलाकारों को
सहजता मिलती है। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि एलियन परिवार और मानवों समेत शो के सभी कलाकार उम्दा थे, और
जब आतिश ने सभी को अनूठा बनाया, तो उस पागलपंती का मजा ही कुछ और था। वह शो अपनेआप में ‘दूसरी दुनिया
की कॉमेडी’ था।’’
उन्होंने आगे कहा, ‘‘यह शो मेरे बच्चों के दोस्तों के बीच बहुत लोकप्रिय था, क्योंकि उन्होंने इसके कॉन्सेप्ट और कंटेन्ट का
पूरा मजा लिया। ऐसे शो का हिस्सा बनना सुखद है, जिसे दर्शक 6 साल बाद भी पसंद कर रहे हैं।’’
सुमीत खुद भी इस शो की वापसी देख रहे हैं और उन दिनों को याद कर रहे हैं, जब वे अन्य कलाकारों के साथ सोनी सब
के ‘बड़ी दूर से आये हैं’ के सेट पर मस्ती करते थे।

दूसरी दुनिया की इस कॉमेडी को देखें, जो अभी केवल सोनी सब पर चल रही है

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

MUMBAI NEWS: ऋत्विक घटक पर खास चर्चा, ‘नव यथार्थवाद सिनेमा का कलात्मक सर्जक’ पुस्तक का भव्य विमोचन

April 13, 2026

Bollywood News : ‘राजा शिवाजी’ का ऐतिहासिक पोस्टर रिलीज़, सोमवार को ‘छत्रपती’ एंथम से मचेगा तहलका

April 11, 2026

ENTERTAINMENT NEWS: महाराजा म्यूज़िक का नया धमाका: पार्टी एंथम ‘जश्न की ज़ुबान हूँ मैं’ रिलीज, बाली की वादियों और इंटरनेशनल विजुअल्स ने जीता दिल

April 8, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.