जमशेदपुर।
पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा आयोजित वीर सम्मान यात्रा सह समारोह का भव्य आयोजन आज आज सम्पन्न हुआ। नागरिक परिवेश में सैनिक मूल्यों की गरिमामय स्थापना अनुशासित जीवन पद्धति और समाज में उनकी भूमिका को जीवंत करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत गोलमुरी शहीद स्मृति स्थल से भारतमाता की पुष्पर्चना के साथ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया गया कि आज का।यह सम्मान समारोह कई मायनों में मील का पत्थर साबित होगा। 75 से भी ज्यादा पूर्व सैनिकों की टोली अपने वीरों के सम्मान।में देशभक्ति गाने बाजे के साथ दोपहिया वाहन में तिरंगा लगाए और सबसे बड़ी बात का जनसंदेश जो सैनिकों ने दिया वो था, सुरक्षा। सभी ने हेलमेट पहनकर यात्रा में भाग लिया। सम्मान यात्रा गोलमुरी से।निकल कर केबल टाउन के सूबेदार मेजर कैप्टेन शिवशंकर सिंह के आवास पर पहुँची। वहां कोशिश संस्था के बंटी सिंह प्रेम झा ने अपनी टीम के साथ यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद 1962 65 और 1971 के यूद्ध में भाग लेने वाले आने वीर योद्धा कैप्टेन शिवशंकर सिंह का सगठन की तरफ से अध्यक्ष तापस मजूमदार महामन्त्री अनिल सिन्हा सूबेदार मेजर जनकदेव सिंह सूबेदार मेजर जयदेव चांद ने पुष्पगुच्छ अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। वे भावुक हो गए और कहा किबसच कहा है सैनिक हमेशा जवान होते हैं। उंसके वाद सम्मान यात्रा युध्दवीर हवलदार शिवनाथ शाह के आवास पर पहुँची। वहाँ पहुंचते ही आस पास के युवा वृद्ध सभी उनके सम्मान में जयकारे लगाने लगे। 1971 के युद्ध की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि किस तरह देश कि सेना ने अपने पराक्रम से देश का गौरव बढ़ाया। वीर शिवनाथ का सम्मान क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष सह समाजसेवी शिव शंकर सिंह गौतम लाल सत्येन्द्र सिंह उमेश शर्मा ने स्मृति चिन्ह माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस कॉलोनी में और भी पूर्व सैनिक निवास करते हैं। यह यात्रा गोविनदपुर पर के कर्पूरी पार्क पहुँची जहां सिग्नल कोर के हवलदार बी ईश्वर राव का अभिनंदन स्थानीय निवासी सुनील जी पूर्व सैनिक रमेश शर्मा दयायनन्द सिंह ने अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया। इनके बाद कार्यक्रम संयोजक सिद्धनाथ सिंह ने कारगिल युद्ध के उपस्थित सम्मानित वीर मानिक वरदा बिरजु कुमार गौतम।लाल सत्येन्द्र सिंह का स्वागत किया और सभी।का।इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया। आज इस कार्यक्रम में लगभग 75 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया और गौरव प्रदान किया। प्रमुख रूप से सिद्धनाथ सिंह अनिल सिंह अनिल।सिन्हा पवन कुमार उमेश शर्मा उमेश सिंह धीरज सिंह मदन शाह किशोरि प्रसाद संतोष सिंह कुण्डन कुमार अजय सिंह जितेंद्र सिंह जनकदेव सिंह बाघेश्वर नरेश स्वाइन संजीव कुमार राजेश कुमार भुवनेश्वर पांडे शशि भूषण सिंह सहित कई पूर्व सैनिक।
Comments are closed.