JAMSHEDPUR
मिनी बस एसोसिएशन के सदस्यों की एक बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई , बैठक में लॉक डाउन के पश्चात मिनी बसों के परिचालन करने हेतु बिचार – विमर्श किया गया । बैठक में सर्ब सम्मति से निर्णय लिया गया कि फिलहाल भाड़े में किसी प्रकार की बृद्धि नही की जाएगी किन्तु जिस प्रकार डीजल के मूल्य में प्रतिदिन हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए कुछ दिन पश्चात इस पर बिचार किया जाएगा । इसके अलावे सरकार द्वारा दिये गए दिशा – निर्देशो का पालन करते हुए कुछ मार्गो पर सोमबार से मिनी बसों का परिचालन प्रारम्भ किया जाएगा साथ ही यह निर्णय लिया गया कि पिछले साल कोविड काल मे अप्रबसित मजदूरों को लाने – ले जाने हेतु परिचालित बसों का भुगतान यथाशीघ्र कराने हेतु एक प्रतिनिधि मंडल जिला उपायुक्त से मिल कर कराने की मांग करेगा । बैठक के अंत मे सचिब विवेक कुमार सिंह ने उपस्थित सदस्यों का धन्यबाद किया , बैठक में राजेश प्रसाद , संजीव सिन्हा , संदीप सिंह , बंशी गुप्ता , विनय सिंह , जनार्दन प्रसाद , आफताब गद्दी , सरफराज अहमद , सौरभ गुहा , नंद किशोर शर्मा आदि उपस्तिथ थे ।
