जमशेदपुर,
जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त जुबिली पार्क में पूर्ववत स्थिति बहाल करें, ताकि सुबह की सैर करने वाले आम नागरिक सम्मान और स्वाभिमान के साथ जुबिली पार्क में प्रवेश कर सके और वहां समय बिता सके।
आज सुबह श्री राय जुबली पार्क गए और पार्क में प्रवेश करने के दौरान आम नागरिकों द्वारा अपमानजनक स्थित का सामना करने का दृश्य स्वयं देखा एवं महसूस किया। जिसका चित्र संलग्न है। जुबिली पार्क गेट के 200 मीटर पहले सेन्टर फोर एक्सीलेंस के पास पार्क में जाने वाले रास्ता को बैरिकेडिंग कर के इस तरह घेर दिया गया है कि घुटनों के बल झूक कर ही उसे पार किया जा सकता है। बुजुर्गों के लिए उसके भीतर से घुस के निकलना ही
बहुत कठिन कार्य है। पार्क गेट पर तैनात जूस्को के सुरक्षकर्मी आज भी लोगों के परिचय-पत्र माँग रहे थे। उनका कहना था कि जुस्को को उपायुक्त की और से कोई ऐसा आदेश नहीं मिला है कि बिना परिचय-पत्र देखे नागरिकों को पार्क में जाने दिया जाय।
बिष्टुपुर को साकची से जोड़ने वाली मुख्य सड़क को दोनों तरफ से बैरिकेडिंग करके बंद कर दिया गया था। बीच मंे सड़क को उखाड़ दिया गया है ताकि आवागमन बंद रहे। ऐसा किसके आदेश पर किया गया है, इसका पता नहीं उपायुक्त ने परसों ही प्रेस वक्तव्य जारी कर इसे गलत बताया था और कहा था कि वो इसको ठीक कराने के लिए जुस्को को निर्देश देंगे। परंतु स्थिति आज भी जस की तस है पता नहीं क्यों? जिला प्रशासन एवं जुस्को को आम नागरिकों की कठिनाईयां बढ़ाने और उन्हें अपमानजनक स्थिति का सामना कराके प्रशंसता हो रही है।
श्री राय ने कहा है कि सर्वप्रथम उपायुक्त पार्क की पूर्ववत स्थिति बहाल करे और जनता के सामने प्रशासनिक दृष्टिकोण स्पष्ट करे और जुस्को को गलती सुधारने का निर्देश दें। साथ ही बीच की सड़क पर आवागमन सुनिश्चित करायें।
