Madhubani :महिला को डायन बताकर दबंगों ने बाल काटा चूना पोता
बचाव करने पर मां- बेटा दोनो को पीटा, दोनो सदर अस्पताल में भर्ती

अजय धारी सिंह
मधुबनी: रविवार को एक तरफ प्रशासन जहां निकाय चुनाव में व्यस्त थी और जनता फुटबॉल वर्ल्ड कप के उमंग में डूबी हुई थी, उसी बीच एक बड़ी घटना को दबंगों ने अंजाम दे दिया। हरलाखी थाना क्षेत्र के कमलापट्टी गांव में मसोमत शांति देवी को दबंगों ने पकड़कर बाल काटा और चूना लगाया। उसके बाद शांति देवी को जबरन मैला पिलाने की कोशिश की गई। विरोध करने पर मां के साथ साथ उसके बेटे को भी पिटा।

मिली जानकारी के अनुसार हरलाखी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर को मसोमात शांति देवी (उम्र करीब 75 वर्ष) को दबंगों ने डायन बताकर रविवार दोपहर को पकड़कर बाल काटा और चूना पोता। उसके बाद शांति देवी को मैला पिलाने की भी कोशिश की गई। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट किया। उसको बचाने गए उसके बेटे ललित कामत (उम्र करीब 40 वर्ष) को भी दबंगों ने पीटा और धारदार हथियार से घायल कर दिया। दोनो घायल को स्थानीय पीएचसी में इलाज के लिए लाया गया जहां से उन्हें मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
शाम में सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनो की जांच की और कई टांके लगाए। एक्सरे से पता चला की घटना में ललित यादव की बाएं हाथ की हड्डी टूट गई है। घटना की जानकारी देते हुए डॉक्टर फैजल हुसैन ने बताया कि हरलाखी थाना क्षेत्र में मारपीट एक मारपीट की घटना में शांति देवी (उम्र करीब 75 वर्ष) और उसके बेटे ललित कामत (उम्र करीब 40 वर्ष) दोनों घायल हैं। उनका प्राथमिक उपचार किया गया है और एक्सरे के लिए भेजा गया है। ललित कामत ने बताया कि मेरी मां का कुछ लोगो ने जबरन बाल काटा गया और चूना लगाया गया। उसके बाद उसे मैला पिलाने की भी कोशिश की गई। रोकने पर दोनो लोगो के साथ मारपीट किया गया। जिसके बाद हम दोनो मां बेटे को बेहतर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया गया जहां हम अभी इलाज करा रहें हैं। घटना के समय जो मेरे साथ मारपीट की गई उसके निशान अभी भी मेरे शरीर पर है। घटना में मेरा हाथ भी टूट गया। आपको बता दें कि दोनो मां – बेटा अभी भी सदर अस्पताल में भर्ती हैं और इलाज करवा रहे हैं।