
जमशेदपुर, 03 अक्टूबर, 2019: टाटा क्रूसिबल कॉर्पोरेट क्विज 2019 के जमशेदपुर रीजनल राउंड को स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (एसएआईएल) के श्रीमंत कुमार मालिक और संपद मिश्रा ने जीता है।


टाटा क्रूसिबल कॉर्पोरेट क्विज के शहर स्तर के अंतिम राउंड में कुल 63 टीमें शामिल हुई थी। एक्सएलआरआई, टाटा हॉल में इसका आयोजन किया गया था। भाग्यशाली विजेता श्रीमंत कुमार मालिक और संपद मिश्रा को 75,000* रुपयों का नकद इनाम दिया गया। साथ ही उन्हें राष्ट्रीय अंतिम प्रतियोगिता के लिए पात्र हो पाने के लिए जोनल राउंड में हिस्सा लेने का भी अवसर मिलेगा। बोकारो स्टील प्लान्ट के सुभाशीष विल्फ्रेड किस्पोट्टा और आनंद राज को उपविजेता घोषित कर दिया गया और उनको पुरस्कार के रूप में 35000* रुपयों की नकद राशि दी गयी। इस अवसर पर जमशेदपुर के टाटा स्टील लिमिटेड के रॉ मटेरियल्स के चीफ एचआरएम श्री. सिद्धार्थ शाह ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रह कर विजेताओं को बधाइयाँ दी। इस वर्ष टाटा क्रूसिबल कॉर्पोरेट क्विज की संकल्पना ‘इंडस्ट्री 4.0’ से संबंधित है। नामचीन क्विजमास्टर ‘पिकब्रेन’ गिरी बालसुब्रमण्यम ने अपने कुशल, अनूठे और मजाकिया अंदाज में इस क्विज का संचालन किया।
2019 टाटा क्रूसिबल कॉर्पोरेट क्विज का 16 वा वर्ष है, सितंबर से अक्टूबर तक देश भर के 25 शहरों में भारत की इस सबसे प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट क्विज का आयोजन किया जाएगा। चार जोनल राउंड्स के बाद मुंबई में राष्ट्रीय महा अंतिम प्रतियोगिता होगी। राष्ट्रीय विजेता को 5,00,000* रुपयों का महापुरस्कार और प्रतिष्ठित टाटा क्रूसिबल ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

