
जमशेदपुर।
टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में हाल ही में इजरायल से आये ग्रान्ट्स जेब्रा के दो जोड़ों को अब आम जनता भी देख सकती है।इतने दिनों तक इन्हें क्वैरेन्टाइन कर अपने अलग इन्क्लोज़र में रखा गया था। अब यह इनक्लोजर आम जनता के देखने के लिए खोल दिया गया है।


ये जेब्रा रमतगन सफारी, तेलअवीव, इजराइल से हासिल किया गये थे और ये दिसंबर 2015 की शुरुआत में टाटास्टील जूलॉजिकल पार्क पहुँचे थे। इन जानवरों को सख्त क्वैरेन्टाइन में रखा गया था और हाल ही में रीजनल क्वैरेन्टाइन ऑफिसर द्वारा इन्हें आमलोगों द्वारा देखे जाने की अनुमति दी गयी है।
इस अवधि के दौरान चिड़िया घर की टीम ने इन्क्लोजर बंद करने समेत क्वैरेन्टाइन के सभी नियमों का सख्ती से अनुपालन किया, एनिमल की पर्स की एक प्रतिबद्ध टीम तैनात रखी और नियमित जाँच तथा क्लोज्ड सर्किटटेलीविजन कैमरा के जरिए लगातार ऑब्जर्वेशन जारी रखा। ग्रान्ट्स जेब्रा के लिए 2016 एम2 इन्क्लोज़र पहले से ही तैयार रखा गया था ता कि उन्हें उपयुक्त माहौल मिले और उन्हें घाससेढंकी जमीन मिले जिस पर वे आराम से चल-दौड़ सकें।इसके अलावा, उनके दैनिक आहार पर भी ध्यान दिया गया और इस में घास, मिश्रित अनाज, गाजर और विटामिन की खुराक भी शामिल हो यह सुनिश्चित किया गया।
ग्रान्ट्स जेब्रा मैदानी जेब्रा की छह उपप्रजातियों में से एक है।येग्रासलैंड, सवाना एवं पूर्वी एवं दक्षिणी अफ्रीका के मैदानी हिस्सों में पाये जाते हैं।ये शाकाहारी जीव बड़े समूहों में रहते हैं, जिन्हें ‘हरम’ कहा जाता है और ये वन्य क्षेत्रों में 20-30 साल तकतथा कृत्रिम परिवेश में 40 सालों तक जीवित रह सकते हैं।

