जमशेदपुर,।
टाटा स्टील को अपने कामकाज में सभी स्तरों पर सुरक्षा को विशेष अहमियत देने के लिए राष्ट्रीय स्तकर पर सराहना मिली है। सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कंपनी को एनर्जी ऐंड एन्वायर्नमेंट फाउंडेशन द्वारा आज अत्यंत प्रतिष्ठित ग्लोबल सेफ्टी अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा रिकॉर्ड के मामले में इसकी उत्कृष्टता को मान्यता देते हुए टाटा स्टील के झरिया डिवीजन को गोल्ड केटेगरी में छठवें एनुअल ग्लोबल सेफ्टी अवार्ड 2016 के लिए चुना गया है।
यह पुरस्कार सांसद (लोकसभा) मीनाक्षी लेखी द्वारा नयी दिल्ली में आयोजित 6 वें वर्ल्ड पेट्रोकोल कांग्रेस में प्रदान किया गया।
श्री संजय सिंह ने पुरस्कार ग्रहण करने के बाद कहा कि खदानों में सुरक्षा की काफी अहमियत है और खनन कार्य में सुरक्षा सुनिश्चित करना हमेशा एक चुनौती पूर्ण कार्य बना रहेगा।उन्होंने कहा: “यह एक सकारात्मक और स्वास्थ्य पूर्ण सुरक्षा संस्कृति विकसित करने में हमारे कार्य बल की कारगर भागीदारी ही है जिसकी वजह से हमें सेफ्टी के क्षेत्र में सम्मान और पुरस्कार मिले हैं।”
इस विशेष अवसर पर टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेन्ट (रॉमेटेरियल्स) राजीव सिंघल, ने कहा, “यह कंपनी के लिए गर्व भरा क्षण है जब सस्टेनेबलमाइनिंग ऑपरेशन्स में उत्कृष्टता के लिए हमें यह सम्मान मिल रहा है। टाटा स्टील में हम सभी स्थानों पर सुरक्षित, वैज्ञानिक और कुशल तरीके से खनन कार्य सुनिश्चित करतेहैं। इस पुरस्कार सेहमें स स्टेनेबलमाइनिंग के उच्चतर मानकों को हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी।”
झरिया डिवीजन को यह पुरस्कार आयोजन समिति के पैनल द्वारा इसके आवेदन के विस्तृत निरीक्षण के बाद दिया गया है। यह पुरस्कार सुरक्षा, विशेष रूप से भूमिगत खनन कार्य में सुरक्षा, हेतु टाटा स्टील द्वारा किये गये प्रयासों और प्रतिबद्धता का सम्मान है। झरिया डिवीजन में सस्टेनेबल खनन कार्य ही दरअसल टाटा स्टील के निरंतर विकास में योगदान करनेवाला सबसे महत्वपूर्ण तत्व है क्योंकि इससे कंपनी के विस्तार और विकास परियोजनाओं को बल और गति मिली है।
इस अवसर पर श्री अनिल राजदान, पूर्व सचिव, विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार एवं चेयरमैन, एनर्जी व इन्वायर्नमेंट फाउंडेशन भी उपस्थित थे। टाटा स्टील की ओर से श्री संजय कुमार सिंह, जेनरल मैनेजर, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील, श्री आर के जैन, हेड, सेफ्टी ऐंड इन्वायर्नमेंट, टाटा स्टील एवं श्री अंकित अग्रहरि, मैनेजर, इन्वायर्नमेंट, टाटा स्टील ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। यह समारोह पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय और कोयला व विद्युत मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया गया था।




