Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर -टाटा स्टील के ज्योति फेलोशिप प्रोग्राम से नोवामुंडी के हजार से अधिक मेधावी विद्यार्थी हए लाभान्वित
Breaking News

जमशेदपुर -टाटा स्टील के ज्योति फेलोशिप प्रोग्राम से नोवामुंडी के हजार से अधिक मेधावी विद्यार्थी हए लाभान्वित

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 20, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर :- शिक्षा के क्षेत्र में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के मेधावी विद्यार्थियों के लिए फेलोशिप की सुविधाएं प्रदान करना टाटा स्टील के प्रयासों का एक अहम हिस्सा है। प्रदेश के पश्चिम सिंहभूम जिले के नोवामुंडी से हर वर्ष औसतन 100 मेधावी विद्यार्थी ज्योति फेलोशिप प्रोग्राम से लाभान्वित हो रहे हैं। पिछले 9 वर्षों में इस फेलोशिप के तहत नोवामुंडी के हजार से अधिक विद्यार्थियों के बीच 60.68 लाख रुपए की धनराशि वितरित की जा चुकी है। 2020 में नोवामुंडी क्षेत्र से कम-से-कम 169 विद्यार्थियों को यह फेलोशिप प्रदान किया गया जिसकी कुल राशि 8 लाख रुपए से अधिक है।
टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर एससी और एसटी परिवारों के मेधावी छात्र-छात्राओं को ज्योति फेलोशिप दिया जाता है, ताकि वे अपनी शैक्षिक और कॅरियर आकांक्षाओं को पूरा कर सकें। यह फेलोशिप शैक्षणिक योग्यता के परीक्षण के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को चिन्हित करता है जिसमें विद्यार्थी को हर साल दो स्तरों, स्कूल स्तर (कक्षा सात) और कॉलेज स्तर (स्नातक प्रथम वर्ष) पर आयोजित एक कॉमन लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करना होता है। एक बार जब विद्यार्थी इस परीक्षा में उत्तीर्ण हो जाता है, तो वह नए फेलोशिप तथा आने वाले साल के लिए फेलोशिप के नवीनीकरण का पात्र हो जाता है। फेलोशिप नवीनीकरण के लिए विद्यार्थी को अपने स्कूल/कॉलेज द्वारा आयोजित प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष की वार्षिक परीक्षा में 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होता है।
फेलोशिप नोवामुंडी के विद्यार्थियों के लिए एक वरदान के रूप में आया है जो अन्यथा अपनी शिक्षा पूरा करने में कई बाधाओं का सामना करते हैं। वित्तीय सहायता के अभाव में अक्सर कई विद्यार्थी स्कूल और कॉलेजों से बाहर हो जाते हैं। कोल्हान विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की छात्रा रंजीता लकड़ा ने तमाम आर्थिक बाधाओं के बावजूद अपनी पढ़ाई जारी रखने में सक्षम हो पाई क्योंकि उसे अध्ययन के लिए तीन साल पहले ज्योति फेलोशिप के रूप में आर्थिक सहायता मिली थी।
रंजीता लकड़ा ने बताया, “मैं एक गरीब परिवार से आती हूं, जहां शिक्षा में पैसे खर्च करना एक चुनौती है। मैं शिक्षा जारी रखना चाहती थी और फेलोशिप की राशि ने इसमें मेरी मदद की। यदि अधिक से अधिक लड़कियों को छात्रवृत्ति मिलती है, तो यह उनके लिए उपयोगी होगा, क्योंकि हमारे क्षेत्रों में अधिकांश लड़कियां पैसे के आभाव के कारण शिक्षा छोड़ देती हैं।”
कक्षा सातवीं से छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाली नोवामुंडी कॉलेज में बीए की छात्रा प्रीति पूर्ती कहती हैं कि छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए वह टाटा स्टील की आभारी हैं क्योंकि इसने उसे अपने शैक्षणिक संसाधनों को मजबूत करने में मदद की है। टाटा स्टील का ज्योति फेलोशिप प्रोग्राम झारखंड के जामाडोबा, वेस्ट बोकारो तथा कोल्हान क्षेत्र के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम तथा और सरायकेला-खरसावां जिले और ओडिशा के सुकिंदा, बाम्नीपाल, जोडा, गोपालपुर, कलिंगानगर, गोमारडीह और काटामाटी के विद्यार्थियों को वित्तीय मदद देता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal:27 जुलाई 2026 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: “चोर की दाढ़ी में तिनका”, मानगो मेयर सुधा गुप्ता पर लगे आरोपों पर प्रेस सलाहकार का पलटवार, दी मानहानि की चेतावनी

July 26, 2026

Jamshedpur News: खटिया बनी एंबुलेंस, सिस्टम की खुली पोल

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.