जमशेदपुर।

मंगलवार की सुबहह टाटा स्टील में एक हादसा में एक टाटा स्टील अधिकारी की मौत हो गई है।घटना टाटा स्टील के सी आर एम मिल की है। जहां सिनियर मैनेजर स्तर के अधिकारी सिराज जामा खान(27वर्ष) की मौत हो गई।वही घटना की जानकारी के बाद टाटा स्टील के वरीय अधिकारी के साथ साथ यूनियन नेता घटनास्थल पहुंचे। जानकारी अनुसार सिराज मूलत राजस्थान के कोटा शहर के रहने वाले थे और एनआइटी जमशेदपुर में पढाई की थी। चार साल पहले वे टाटा स्टील में ज्वाइन किया था।
घटना के सबंध में बताया जाता है कि सिराज रात्री पाली डयूटी पर गए थे।कर्मचारियो से मिली जानकारी अनुसार सिराज कॉइल गैल्वनाइज लाइन में काम कर रहे थे।उसी रोल हो रहे क़ॉइल में फंस गया।कोई नही रहने के कारण वे इसमे फंस ग्ए। और उनकी मौत हो गई।वही सुबह के पाली वाले अधिकारी उनसे शिफ्ट का प्रभार लेने आए थे। वे कार्यलय में नही दिखे। काफी फोन करने पर भी उन्होने फोन नही उठाया। उसके बाद सहकर्मी काम पर गए तो देखा कि सिराज वहां लहू लुहान फंसे हुए है।और मौत हो चुकी है।उसके बाद सह कर्मियो ने अधिकारीयो को इसकी जानकारी दी। वही घटना की सूचना पर वरीय पदाधिकारी और यूनियन के लोग घटनास्थल पहुंचे।