
जमशेदपुर।


टाटा स्टील परिसर अपने सहकर्मी के द्वारा जानलेवा हमला से घायल हुए ठेका कर्मचारी लक्ष्मी सोरेन की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। वही उसके मौत के बाद झारखंड मुक्ती मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने लक्ष्मी सोरेन के हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर बिष्टुपुर थाना में प्रदर्शन किया ।और आदिवासी वेलफेयर सोसाइटी के प्रोपराइटर भीम सिंह मुंडा पर कार्रवाई की मांग की है।
मालूम हो कि बीते 15 फरवरी टाटा स्टील प्लांट के अंदर सुबह साढ आठ बजे के लगभग लक्ष्मी सोरेन नामक ठेका कर्मचारी घायल अवस्था में पड़ी मिली थी। उसे तत्काल इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई।
मालूम हो कि पुलिस ने पहले ही इस मामले में आरोपी उसके मित्र बादल हासंदा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बादल के मुताबिक वह लक्ष्मी से प्यार करता था। लेकिन लक्ष्मी को जैसे ही पता चला कि वह शादी सुदा है तो उसके बाद से ही उसने मेरे से बातचीत करना लगभग पांच महिनो बंद कर दिया था।इसी कारण उसने गुस्से में आकर घटना को अंजाम दिया था।
वही लक्ष्मी सोरेने के मौत पर टाटा स्टील ने खेद जताया है। टाटा स्टील के द्रारा जारी विज्ञप्ती के अनुसार टाटा स्टील गहरे संवेदना प्रकट करते हुए मृतको के परिजनो के कल्याण के प्रति कटिबद्ध है।और टाटा स्टील हर संभव मदद करेगा।

