
जमशेदपुर।


शुक्रवार को जम्मूतवी से चलकर टाटानगर को आनेवाली जम्मुतवी एक्सप्रेस, गीताजंली, अहमदाबाद और छपरा टाटा एक्सप्रेस विलंब से चल रही है इसके अलावे राजधानी एक्सप्रेस, इस्पात एक्सप्रेस ,जनशताब्दी एक्सप्रेस सही समय पर चल रही है।
सही समय पर चलने वाली गाड़ी ट्रेन
जानकारी अनुसार टाटानगर आनेवाली 12021 हावड़ा- बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस जिसका आने का निर्धारित समय 9.45मिनट है।वह अपनी नियत समय से चल रही है।
गाड़ी संख्या 12871 हावड़ा – टिटलागढ इस्पात एक्सप्रेस, सही समय सुबह 10.40 मिनट पर टाटानगर आएगी।
गाड़ी संख्या 22824 नई दिल्ली- भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस नियत समय से चल रही है।इसका आने का सुबह 10.35 मिनट है।
गाड़ी संख्या 13288 राजेन्द्रनगर-टाटानगर-दुर्ग दक्षिण बिहार एक्सप्रेस अपने नियत से चलने की सुचना प्राप्त हुई है। इसका आने का समय सुबह सुबह 7. 55 मिनट है।
गाड़ी संख्या 12833 अहमदाबाद –हावड़ा एक्सप्रेस अपने नियत समय से चल रही है। इसका आने कासही समय सुबह 9.20मिनट है।
देरी से चलने वाली ट्रेने
प्राप्त जानकारी गाड़ी संख्या 18182 छपरा-कटिहार –टाटानगर एक्सप्रेस लगभग4 घंटा 05 मिनट विलंब से टाटानगर पहुंची है। इसका टाटानगर आने का सही समय सुबह 6.55 मिनट है।
गाड़ी संख्या 12859 गीतांजलि एक्सप्रेस अपने नियत समय से 55 मिनट देरी से चल रही है। इसका आने का समय सुबह 8.15मिनट है ।
जबकी गाड़ी संख्या 18102 जम्मुतवी –टाटा एक्सप्रेस लगभग 7घंटा 59 मिनट विलंब से चलने की सुचना प्राप्त हुई है। इसका टाटानगर पहुंचे का समय सुबह 10.20 मिनट हैआज यह गाड़ी शाम के 5 बजे तक आने की संभावना है।
गाड़ी संख्या 18190 एलेप्पी –टाटा एक्सप्रेस जिसका आने का निर्धारित समय 9.30मिनट है।यह गाड़ी अपने नियत समय से 30 मिनट देरी से चल रही है।
गुरुवार की आने वाली कई ट्रेने आज आएगी
गुरुवार के रात को 9.45 में आने वाली गाड़ी संख्या18104 अमृतसर-टाटानगर जालियानावालाबाग एक्सप्रेस नियत समय से करीब 10 घंटा 50 मिनट विलंब से चल रही है। यह ट्रेन शुक्रवार की सुबह साढे आठ बजे के लगभग पहुंची है।

