जमशेदपुर।
शहर और इसके आस पास क्षेत्रो मे रह रहे मिथीलाचंल वासियो की वर्षो पुरानी मांग रेलवे के द्वारा पुरी कर दी गई। दक्षिण पूर्व रेलवे ने इस बार होली स्पेशल के रुप मे टाटानगर-दरभंगा ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस सदर्भ मे रेलवे के द्वारा अधिसुचना जारी कर दी गई है। हालाकि .यह ट्रेन फिलहाल एक ट्रीप चलाई जाएगी। ट्रेन का अच्छा रिस्पोंस मिलने पर इसके फेरो मे वृद्धी की जाएगी।
रेलवे के द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार टाटानगर से दरभंगा के चलने वाली स्पेशल ट्रेन 22 मार्च को टाटानगर से रात के 10.35 मे प्रस्थावन करेगी। पुरुलिया बोकारो धनबाद चित्तरंजन जेसीडीह क्युल , व बरौनी होते हुए 23 मार्च को 1.35 मे दंरभगा स्टेशन पर इस ट्रेन का आगंमन होगा। यही ट्रेन दरभंगा से 23 मार्च को शाम को 4 बजकर 5 मीनट मे टाटानगर के लिए प्रस्थान करेगी और उसी रास्ते 24 मार्च को सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर यह टाटानगर मे आगमन होगा।
इस ट्रेन मे 19 डब्बो का समायोजन होगा। जिसमे ए सी 1 का एक , एसी 3 का तीन , स्लीपर क्लास 7 , साधारण क्लास -6 और एक्स एल आर 2 डब्बे रहेगे।गांड़ी का नबंर टाटानगर से 08117 और दरभंगा से 08118 रहेगा।
