सरायकेला – खरसावा (चाण्डिल)
बिहार के पटना से चोरी हुई टाटा सुमो गोल्ड कार को गुरुवार को चांडिल के कान्दरबेड़ा चौक से चांडिल पुलिस ने गाड़ी मालिक के सहयोग से चोरी की गई गाड़ी को बरामद कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार पटना से चोरी हुई टाटा सुमो गोल्ड को एनएच 33 चांडिल के कांदरबेड़ा सड़क किनारे एक होटल में खड़ी गाड़ी को गाड़ी मालिक ने देखा। तभी गाड़ी मालिक रामा शंकर पांडे ने इसकी सूचना चांडिल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चांडिल पुलिस कांदरबेड़ा पहुंचकर गाड़ी के पास पहुंची। तभी टाटा सुमो गोल्ड चालक व उसका साथी पुलिस को देखकर मौके पर से भाग निकला। इस संबंध में जानकारी देते हुए गाड़ी मालिक धनबाद के चिरकुंडा निवासी रामा शंकर पांडे ने बताया कि उनकी गाड़ी टाटा सुमो गोल्ड बिगत 1 फरवरी 2021 को पटना के दीघा से चोरी हुई थी। जिसके बाद गाड़ी चोरी का मामला दर्ज कर अपनी गाड़ी की खोजबीन कर रहा था। इसी क्रम में जमशेदपुर से धनबाद लौटने के दौरान कांदरबेड़ा चौक पर गाड़ी मालिक ने टाटा सुमो को देखा। जिसके बाद गाड़ी मालिक रामा शंकर पांडे ने चांडिल थाना को सूचित किया। चांडिल थाना के सहयोग से चोरी हुई टाटा सुमो गोल्ड गाड़ी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए चांडिल थाना प्रभारी सनोज कुमार ने बताया कि पटना से चोरी की गई टाटा सुमो गोल्ड को चांडिल के कांदरबेड़ा से पुलिस ने जप्त की है। वह पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।+
