
टाटा मोटर्स के साथ साझेदारी में वित्त वर्ष 22 तक 40 टिगोर ईवी का बेड़ा तैनात करेगी कंपनी


जमशेदपुर।
स्थिरता यानी सस्टेनेबिलिटी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, टाटा स्टील गो-ग्रीन पहल के तहत जमशेदपुर आने-जाने वाले कर्मचारियों के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का बेड़ा पेश कर रही है। कंपनी ने टाटा मोटर्स के साथ वित्त वर्ष 2022 तक 40 टिगोर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (ईवी) को व्यापक रूप में तैनात करने के लिए साझेदारी की है। टाटा मोटर्स की टीम ने आज टाटा स्टील को जमशेदपुर में कंपनी के वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में 9 टिगोर ईवी का एक बैच सौंपा। इस मौके पर श्री चाणक्य चैधरी, वीपी, कॉर्पोरेट सर्विसेज, टाटा स्टील, श्री संजीव पॉल, वीपी (सेफ्टी, हेल्थ ऐंड सस्टेनेबिलिटी), टाटा स्टील, श्री आर रवि प्रसाद, प्रेसिडेंट, टाटा वर्कर्स यूनियन, श्री शैलेश चंद्र, प्रेसिडेंट, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बिजनेस ऐंड कॉर्पोरेट स्ट्रेट्जी, टाटा मोटर्स आदि उपस्थित थे।
श्री चाणक्य चैधरी ने कहाः “ईवी बेड़े का लॉन्च हमारी कंपनी की हरी गतिशीलता पहल के अनुरूप है। हमें अपने कर्मचारियों के लिए पर्यावरण-स्नेही गतिशीलता समाधानों की तैनाती के लिए टाटा मोटर्स के साथ साझेदारी काफी प्रसन्नता हो रही है। यह प्रयास हमारी कई पहलकदमियों में से एक अन्यतम है, जिसमें प्लास्टिक कचरे से बनी सड़कें, नो सिंगल-यूज प्लास्टिक, अपशिष्ट प्रबंधन, जैवविविधता प्रयास आदि शामिल है- ये सभी एक स्थायी भविष्य को सक्षम करने की दिशा में हमारा प्रतिबद्ध प्रयास है।”
इस अवसर पर, श्री संजीव पॉल ने कहाः “यह हमारे सभी स्टेकहोल्डरों के लिए हरियालीयुक्त आज और कल का निर्माण करने की दिशा में एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट के रूप में हमारा सतत प्रयास है। अध्ययनों से पता चला है कि कम दूरी के आवागमन के लिए हरित प्रौद्योगिकी का उपयोग कार्बन उत्सर्जन और ध्वनि प्रदूषण को कम करने में काफी प्रभावशाली होता है। आगे बढ़ते हुए, इलेक्ट्रिक वाहनों का हमारा बेड़ा एक बड़े पैमाने पर सार्वजनिक आवागमन के लिए हरियाली विकल्पों को प्रोत्साहित करते हुए हमारे ग्रीन फुटप्रिंट को बढ़ाने में मदद करेगा।”
श्री आर रवि प्रसाद ने कहा; “ग्लोबल वार्मिंग के वर्तमान संदर्भ में समय की आवश्यकता है कि अधिक से अधिक पर्यावरण-स्नेही तरीके से जीवनयापन किया जाए। टाटा स्टील ने इलेक्ट्रिक वाहनों की शुरुआत के साथ आज इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया है और मैं इस पहल में शामिल टीम को बधाई देता हूं। मुझे यह बताते हुए भी खुशी हो रही है कि जमशेदपुर में टाटा वर्कर्स यूनियन ने भी बहुत सारी पहल की हैं और हमें सभी स्टेकहोल्डरों से पूरे दिल से समर्थन मिल रहा है।”
श्री शैलेश चंद्र ने कहाः “हम जमशेदपुर में टाटा स्टील द्वारा अपने बेड़े में शून्य उत्सर्जन वाहनों को शामिल करने की उनकी पहल पर साझेदारी कर काफी खुश हैं। हमें विश्वास है कि टिगोर ईवी एक किफायती और पर्यावरण-स्नेही तरीके से कंपनी की गतिशीलता जरूरतों को व्यापक रूप से संबोधित करेगा। हम सस्टेनेबल मोबिलिटी मिशन (स्थायी गतिशीलता अभियान) के लिए प्रतिबद्ध हैं और ग्राहकों के लिए आकांक्षात्मक ई-मोबिलिटी समाधान लाने की दिशा में काम करना जारी रखेंगे, जिससे देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने की दिशा में अभियान आगे बढ़ेगा। ”
ईवी बेड़े को टाटा स्टील के डिजिटल समाधान (एप्लिकेशन) ‘डिजीव्हील’ में भी सूचीबद्ध किया जाएगा, ताकि कंपनी के परिचालन क्षेत्रों में कर्मचारियों की आवागमन से संबंधित आवश्यकताओं का प्रबंधन करने में उन्हें सक्षम किया जा सके।
टाटा मोटर्स देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रही है। भारत के लिए एक स्थायी भविष्य का निर्माण करने के लिए कंपनी विभिन्न इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहन समाधानों पर सहयोगात्मक रूप से काम कर रही है।

