
जमशेदपुर।यह टाटा स्टील के जमशेदपुर स्टील प्लांट की सुरक्षा के खतरों के संदर्भ में स्थानीय अखबारों में प्रकाशित समाचार के संदर्भ में है।
यह रिपोर्ट सही नहीं है। स्टील प्लांट की सुरक्षा के लिए खतरा-विशेष की कोई सूचना नहीं है। 17 अक्टूबर, 2019 को आयोजित एक पूर्वनिर्धारित मीडिया राउंड टेबल वार्ता में मीडिया को स्टील प्लांट में बेहतर और उन्नत सुरक्षा प्रणालियों से अवगत कराया गया था, जो कि सपोर्ट सर्विस में सर्वोत्तम अभ्यासों को साझा करनेवाली बात थी।
सुरक्षा प्रावधानों में किए गए महत्वपूर्ण सुधार हमारे कर्मचारियों और हमारे संचालन क्षेत्रों के आसपास के समुदाय को एक बड़ा विश्वास प्रदान करता है।
हम इस बात की पुष्टि करना चाहते हैं कि सुरक्षा प्रणालियों में निरंतर सुधार एक सतत प्रक्रिया है, क्योंकि टाटा स्टील के लिए अपने सभी कर्मचारियों और स्टेक होल्डरों की सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है



