Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » टाटा पावर ने ग्‍लोबल सीएसआर एक्‍सीलेंस एंड लीडरशिप अवार्ड्स 2019 में जीते दो पुरस्‍कार  
Top Stories

टाटा पावर ने ग्‍लोबल सीएसआर एक्‍सीलेंस एंड लीडरशिप अवार्ड्स 2019 में जीते दो पुरस्‍कार  

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 21, 2019No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एकीकृत पावर कंपनी टाटा पावर को हाल ही में ग्‍लोबल सीएसआर एक्‍सीलेंस एंड लीडरशिप अवार्ड 2019 में दो पुरस्‍कार प्रदान किये गये। टाटा पावर के पर्यावरण एवं संसाधन संरक्षण प्रोग्राम ‘क्‍लब एनर्जी‘ को ‘कॉज ब्रांडिंग‘ कैटेगरी में सम्‍मानित किया गया। वहीं, इसकी बायो-डायवर्सिटी पहल ‘एक्‍ट फॉर महसीर‘ ने ”अवेयरनेस ब्रांडिंग” कैटेगरी में पुरस्‍कार जीता। वर्ल्‍ड सीएसआर डे के आयोजकों द्वारा मुंबई के ताज लैंड्स एंड में इस पुरस्‍कार समारोह का आयोजन किया गया था।

ये पुरस्‍कार देश भर में स्‍टुडेंट्स और टीचर्स के बीच ऊर्जा संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने में क्‍लब एनर्जी के प्रयासों एवं उपलब्धियों को सम्‍मानित करते हैं।  इसके साथ ही कंपनी के चार दशक पुराने अनूठे प्रोग्राम ऐक्‍ट फॉर माहसीर को ‘अवेयरनेस ब्रांडिंग’ के लिये सम्‍मानित किया गया है, जिससे नदियों में रहने वाली मछलियों की प्रजातियों को विलुप्‍त होने के खतरे से बचाने में मदद मिली है।

टाटा पावर के  सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्‍टर प्रवीर सिन्‍हा ने कहा, ”हमारी दो सबसे व्‍यापक पहलों – ‘क्‍लब एनर्जी‘ और ‘ऐक्‍ट फॉर महसीर‘ को सम्‍मानित किया जाना हमारे लिये बेहद गर्व की बात है। ये दोनों प्रोग्राम्‍स ए‍क दशक से भी अधिक समय से ऊर्जा एवं संसाधन संरक्षण और पर्यावरणीय संरक्षण लक्ष्‍यों को हासिल करने पर युवाओं को संवेदनशील बनाने में अग्रणी रहे हैं। हम हमारे प्रयासों एवं परिणामों को पहचानने के लिये सीएसआर लीडरशिप्‍स अवार्ड्स के आयोजकों का शुक्रिया अदा करते हैं।”

वर्ष 2007 में अपनी शुरूआत के समय से ही, ‘क्‍लब एनर्जी’ ने देशभर में 533 से अधिक स्‍कूलों तक पहुंच बनाई है, 19.34 मिलियन से ज्‍यादा नागरिकों को संवेदनशील बनाया है और 25 मिलियन से अधिक यूनिट्स तक बिजली बचाई है। 1,526 से अधिक मिनी क्‍लबों के साथ इस पहल से अब तक 2,38,385 एनर्जी चैम्पियंस तक पहुंच स्‍थापित की है और इसके पास 2,83,473 एनर्जी एम्‍बेसेडर्स हैं।

टाटा पावर ने चार दशक पहले अपने प्रमुख बायो‍डायवर्सिटी प्रोग्राम ‘ऐक्‍ट फॉर महसीर’ की शुरूआत की थी। इन सालों में, इसने तीन थीमैटिक क्षेत्रों- कैप्टिव ब्रीडिंग, इकोलॉजी और अवेयरनेस एवं सेंसिटाइजेशन में परिचालन कर इस लिजेंडरी मछली का संरक्षण करने पर जोर दिया है। इस अनूठे प्रोग्राम ने न सिर्फ विलुप्‍त होने से महसीर को बचाने में मदद की है, बल्कि स्‍थानीय समुदायों के लिये आजीविका का एक अतिरिक्‍त स्रोत भी बन गये हैं और रिक्रिएशनल एंगलर्सके लिये इको-टुरिज्‍म के लिये एक उपाय बनकर तेजी से उभर रहे हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: 5 राज्यों के चुनाव परिणामों पर गुजराती सनातन समाज में भारी जश्न, पूर्व सांसद आभा महतो हुईं शामिल

May 6, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर स्कूल टी-20 लीग में चिन्मया विद्यालय की धमाकेदार जीत, विग इंग्लिश स्कूल को 76 रनों से रौंदा

May 5, 2026

HAJIPUR NEWS: विक्रमशिला सेतु पर यातायात बाधित, यात्रियों की सुविधा के लिए सरायगढ़ और देवघर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

May 5, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.