
धनबाद। भारत की सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी टाटा पावर ने देश की सबसे चिरस्थायी कंपनियों में 13वा स्थान और और ए़ प्लस रेटिंग हासिल किया है। फ्रांस के सस्टेन लैब्स पैरिस (एसएलपी) द्वारा किए गए वार्षिक सर्वेक्षण में कंपनी को यह सम्मान मिला है। इस संबंध में टाटा पावर के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर प्रवीर सिन्हा ने कहा कि भारत के ऊर्जा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी होने के नाते वर्ष 2025 तक हमारे ऊर्जा निर्माण पोर्टफोलियो का 60 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा शुद्ध ऊर्जा में परिवर्तित करके सभी के सामने एक महत्त्वाकांक्षी और आदर्श उदहारण पेश कर रहे हैं। रूफटॉप सोलर सोल्यूशंस, सोलर माइक्रो-ग्रिड्स, सोलर पम्प, शुद्ध और हरित ऊर्जा के समर्थन के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग की बुनियादी सुविधाएं और होम ऑटोमेशन जैसे सभी प्रकार के उत्पाद और सेवाओं को पेश करते हुए हम शुद्ध ऊर्जा क्षेत्र में अग्रसर स्थान हासिल करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। मालूम हो कि फ्रांस, न्यूजीलैंड और भारत में स्थित उद्यम एसएलपी ने बिजनेस वर्ल्ड के साथ मिलकर किए गए भारत की सबसे चिरस्थायी कंपनियों के सर्वेक्षण में आय के आधार पर देश की सबसे बड़ी 200 कंपनियों को शामिल किया गया और उन्हें गहन विश्लेषण के बाद कई निकषों के आधार पर रैंकिंग दिए गए।



