जमशेदपुर।
दक्षिण पुर्व रेलवे ने यात्रियो की बढती भीड को देखते हुए टाटा- से दरभंगा के बीच समर स्पेशल सप्ताहिक चलाने का निर्णय लिया है। इस सदर्भ रेलवे के द्वारा समय- सारिणी जारी कर दी गई है। यह स्पेशल ट्रेन टाटानगर से खुलकर पुरुलिया, बोकारो, घनबाद मधूपुर जेसीडीह क्युल , बरौनी समस्तीपुर के रास्ते दरभंगा जाएगी। और इसी रास्ते दरभंगा से टाटा नगर को लौटेगी। इस ट्रेन का समय टाटानगर(00811 अप) से मंगलवार की रात के 8.20 मिनट पर खुलेगी और दुसरे दिन बुधवार 11 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वही दरभंगा ट्रेन संख्या (00812)से बुधवार के दिन के 1 .55 मे खुलेगी। और गुरुवार को सुबह 4 बजे टाटानगर पहुचेगी.। फिलहाल यह ट्रेन को पांच ट्रिप अप डाउन करेगी। इस ट्रेन मे कुल 19 कोचो का समायोजन किया गया है। जिसमे 2 एक्स एल आर ,स्लीपर-7, जेनरल -6, एस सा -3 के 3 और एसी प्रथम श्रेणी के 1 कोच रहेगे। इस ट्रेन मे यात्रियो को स्पेशल चार्ज लिया जाएगा। यानि किराया के रुप मे अतिरीक्त पैसे देने होगे।
