जमशेदपुर।
जिला पुलिस ने बागबेड़ा थाना क्षेत्र मे लगातार हो रहे चोरी की घटनाओ का खुलासा कर दिया है। इस मामले मे पुलिस ने चार लोगो क हिरासत मे लिया है ।पकड़े गए सभी चोर नाबालिग है। उनके पास से चोरी के कुछ गहने भी बरामद किया गया है.। इस सर्दभ मे एस पी ( सी टी ) चंदन झा ने बताया कि बागबेड़ा थाना क्षेत्र पिछले दो माह मे चोरी की घटनाओ मे काफी वृद्धी हो गई थी । उसको देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस मामले मे पुलिस ने तप्तरता पुर्वक कार्रवाई करते हुए चार अपराधकर्मी को पुलिस ने पकड़ लिया है जबकि तीन अपराधी फऱार है। उन्होने कहा कि पकड़ाये सभी अपराधी बागबेड़ा थाना क्षेत्र के ही रहने वाले है। पकड़ाये अपराधियो के द्वारा विशेष शैली से अपराध करते थे। घटना के पूर्व ये बंद घरो की रैकी किया करते थे।घर मे न होने के पश्चात एक दो लड़के घर के बाहर किक्रेट खेला करते थे खेलने के बहाने पूलिस और घरवाले पर नगर रखते थे । बाकी लड़के घर के अंदर पीछे से घुस कर चोरी की घटना को अंजाम देते थे। उन्होने कहा कि चोरी के पैसे से ये लोग जुआ और सटटे खेला करते थे., उन्होने कहा कि पकड़े गए चोरो के पास से 4 मोबाईल,एक जोड़ा च़ॉदी का पायल , सोने का चेन 04 पीस , कैमरा निकॉन 1 और11000 नगद बरामद किया गया है।
