गम्हरिया
—–
टाटा-कान्ड्रा मार्ग पर डीवीसी मोड़ के समीप गार्डवाल से टकरा जाने लाॅग्सर वाहन पर सवार बच्चे, महला समेत सात यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर तत्काल पहुँचे विधायक साधुचरण महतो के सहयोग से सभी घायलों को जेआरडीसीएल के एम्बुलेन्स से इलाज हेतु एमजीएम अस्पताल भेजा गया। रविवार की रात करीब आठ बजे घटी इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त वाहन पर सवार सभी लोग अपने किसी रिश्तेदार के घर बागबेड़ा जा रहे थे। इसी दौरान गम्हरिया डीवीसी मोड़ के पास वाहन गार्डवाल से टकरा गई जिससे सभी घायल हो गए।



