वेस्ट बोकारो– टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीज़न की मेजबानी में 3 जनवरी से 5 जनवरी, 2025 तक टाटा स्टील स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, वेस्ट बोकारो में आयोजित 13वें वार्षिक पुष्प और सब्जी प्रदर्शनी का आज शुभारंभ हुआ। डी बी सुंदरा रामम, वाइस प्रेसिडेंट, रॉ मटेरियल्स, टाटा स्टील ने डी बी शैलजा, अनुराग दीक्षित, जेनरल मैनेजर, वेस्ट बोकारो डिवीज़न, टाटा स्टील, रक्षा दीक्षित, महेश प्रसाद, अध्यक्ष, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन, वेस्ट बोकारो और पी के सिंह, सचिव, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन, वेस्ट बोकारो, की उपस्थिति में इस प्रदर्शनी का फीता काटकर विधिवत उदघाटन किया। इस अवसर पर, डी बी सुंदरा रामम, वाइस प्रेसिडेंट, रॉ मैटेरियल्स, टाटा स्टील ने कहा, “हमारे पूर्वजों ने मानव जीवन में प्रकृति के महत्व को समझा और टाटा स्टील उससे मिले सबक को आगे बढ़ा रही है। आज, हम समुदाय और समाज के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां स्वच्छ वातावरण में रह सकें। आज इस प्रदर्शनी में स्कूली बच्चों ने ऊर्जा संरक्षण और ग्लोबल वार्मिंग के बारे में बात की, जिससे पता चलता है कि बच्चे इन मुद्दों के बारे में कितने जागरूक हैं।” इस तीन दिवसीय आयोजन में विभिन्न संस्थानों, वेंडर पार्टनर्स, और विभिन्न स्कूलों के कुल 54…
Browsing: टाटा स्टील
सुकिंदा/जमशेदपुर: टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ) ने बुधवार को सुकिंदा क्षेत्र के मंकड़िया समुदायों के साथ नववर्ष 2025 का जश्न मनाया …
जमशेदपुर: टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ने सीनियर सिटिजन फन एंड फिटनेस लीग के तहत सोमवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के गोल्फ पटिंग ग्राउंड में सीनियर सिटिजन गोल्फ पटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया। वरिष्ठ नागरिकों के बीच फिटनेस और मनोरंजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट पूरे साल ऐसे रोमांचक खेल गतिविधियों का आयोजन कर रहा है। यह आयोजन टाटा स्टील के चीफ स्पोर्ट्स श्री मुकुल विनायक चौधरी और स्पोर्ट्स हेड विभूति धंद अडेसरा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कुल 21 प्रतिभागियों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया। अंतिम परिणाम इस प्रकार है: महिला वर्ग: रेखा झा रवीना दुग्गल विनिता राय पुरुष वर्ग (55-65 वर्ष): एम.के. झा रवि भूषण कृपाल सिंह पुरुष वर्ग (65+): बसुदेव चौधरी टी.पी. सिन्हा जे.बी. सिन्हा और अशोक कुमार झा इस आयोजन को सफल बनाने में टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के दिनेश रक्षित और नीलम कुमारी ने अहम भूमिका निभाई। स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के अन्य अधिकारियों ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी और प्रोत्साहन से कार्यक्रम को सफल बनाया। चीफ स्पोर्ट्स मुकुल विनायक चौधरी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
जमशेदपुर. वर्षों से सीधी बहाली की मांग पूरी न होने को लेकर टाटा स्टील निबंधित कर्मचारी पुत्र संघ ने 30दिसंबर…
भुवनेश्वर: टाटा स्टील के फेरो एलॉय प्लांट्स (एफएपी), आयरन, मैंगनीज और क्रोमाइट माइंस को नेशनल सेफ्टी कॉन्क्लेव – 2024 में प्लेटिनम और गोल्ड श्रेणी में प्रतिष्ठित कलिंगा सेफ्टी एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ क्वालिटी एंड एनवायरनमेंट मैनेजमेंट सर्विसेज (आईक्यूईएमएस) द्वारा शहर के एक होटल में किया गया। इन प्लांट्स और माइंस को यह पुरस्कार वर्ष 2023 के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया है। टाटा स्टील की फेरो एलॉयज एंड मिनरल्स डिवीजन (एफएएमडी) के तहत संचालित एफएपी अथागढ़ और एफएपी जाजपुर को प्लेटिनम श्रेणी में सम्मानित किया गया, जबकि एफएपी बामनीपाल और एफएपी जाजपुर ने गोल्ड श्रेणी में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किया। इसी तरह, जोडा वेस्ट आयरन और मैंगनीज माइंस को प्लेटिनम श्रेणी में और सरुआबिल क्रोमाइट माइंस को गोल्ड श्रेणी में पुरस्कृत किया गया। यह सम्मान इन प्लांट्स और माइंस को उत्कृष्ट सुरक्षा मानकों और संचालन में श्रेष्ठता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए दिया गया। ओडिशा के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री कनक वर्धन सिंह देव ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर किंगडम ऑफ लेसोथो की उच्चायुक्त, महामहिम लेबोहांग वेलेंटाइन मोचाबा भी उपस्थित रहीं। यह पुरस्कार टाटा स्टील के विभिन्न सुरक्षा और ऑपरेशन हेड को प्रदान किया गया, जिनमें श्री ठाकुर अजय कुमार विश्वंभरनाथ (हेड, सेफ्टी – माइंस), श्री किशोर बरन मैती (हेड, सेफ्टी – एफएपी और स्टेनलेस स्टील प्लांट्स), श्री सरबेश्वर नायक (हेड, एफएपी अथागढ़), श्री जगदीश पाढ़ी (एरिया मैनेजर, सेफ्टी – जाजपुर और बिशनुपुर), श्री सप्तर्षि दत्ता (एरिया मैनेजर – माइनिंग, जोडा वेस्ट आयरन और मैंगनीज माइंस), श्री अंकित शर्मा (सीनियर मैनेजर, सेफ्टी – खोंदबोंद) और श्री निरंजन कुमार (सीनियर एरिया मैनेजर – एक्सकेवेशन, सरुआबिल क्रोमाइट माइंस) शामिल थे। सम्मान के प्रति आभार प्रकट करते हुए टाटा स्टील के एक्जीक्यूटिव इंचार्ज(एफएएमडी) पंकज सतीजा ने कहा, “हम हमेशा से अपने परिसर में सभी के लिए, चाहे वे नियमित कर्मचारी हों या अनुबंधित कर्मी, एक सुरक्षित और स्वस्थ कार्यस्थल सुनिश्चित करने में विश्वास करते हैं। ये पुरस्कार न केवल हमारे प्रयासों की सराहना है, बल्कि हम सभी को सुरक्षा, स्वास्थ्य और हमारे लोगों की भलाई के लिए नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की जिम्मेदारी भी सौंपते हैं।” सुरक्षा टाटा स्टील के लिए हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता रही है, और कंपनी अपने संचालन के हर पहलू में सुरक्षा की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह इस्पात क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एक मजबूत सुरक्षा ढांचे का उदाहरण प्रस्तुत करती है, जो अपने कर्मचारियों की भलाई को सर्वोपरि रखती है।
मुंबई,: टाटा स्टील ने अपना कॉर्पोरेट पॉडकास्ट ‘फायर्डअप’ लॉन्च किया है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के उद्योग जगत के अग्रणी, दूरदर्शी…
कोलकाता,: टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता ने इतिहास रचते हुए 25 किलोमीटर दूरी की पहली वर्ल्ड एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रेस का दर्जा हासिल किया है। इस प्रतिष्ठित रेस…
जमशेदपुर, – टाटा स्टील यूआईएसएल की टीम क्रांति ने श्रीलंका में आयोजित इंटरनेशनल कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कंट्रोल सर्किल्स (आईसीक्यूसीसी) 2024…
जमशेदपुर: सतत विकास की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए, टाटा स्टील के ग्रुप स्ट्रैटेजिक प्रोक्योरमेंट के…
जमशेदपुर। एनआईटी जमशेदपुर ने भारत के भविष्य के विकास के लिए दूरदर्शी थीम के साथ उद्योग अकादमिक कॉन्क्लेव का आयोजन…