
जमशेदपुर।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत मुसाबनी प्रखंड क्षेत्र के सभी सहियाओं की एक समीक्षा बैठक निर्देशक डीआरडीए श्रीमती उमा महतो की अध्यक्षता एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी,मुसाबनी की उपस्थिति में किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से छूटे हुए लाभुकों का शौचालय निर्माण की जानकारी, लम्बित यूसी की जानकारी, लंबित उपयोगिता प्रमाण पत्र की जानकारी, फोटो अपलोडिंग की जानकारी ली गई। साथ ही सभी सहियाओं को स्वच्छ सुंदर शौचालय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु निर्देशित किया गया। इस प्रतियोगिता में गांव के सभी लाभुक भाग ले सकते हैं। लाभुक स्वयं अपनी इच्छा से अपने-अपने शौचालय को आकर्षक ढंग से रंगेगे एवं आकर्षक चित्रकारी करेंगे। स्थानीय मुखिया की मदद से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले लाभुक को प्रखंड स्तर से पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही सर्वाधी सुंदर 100 शौचालय के फोटो को जिला तथा राज्य के प्रतियोगिता हेतु भेजा जाएगा। आज की बैठक में उपस्थित 28 ग्रामों के ग्राम जल सहिया के मध्य उनकी यूनिफॉर्म की साड़ी वितरण किया गया।

