Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर -सुरभि शाखा कल करायेगा जरूरतमंद 11 बेटियों का सामूहिक विवाह
Breaking News

जमशेदपुर -सुरभि शाखा कल करायेगा जरूरतमंद 11 बेटियों का सामूहिक विवाह

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 25, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर। मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्वारा तुलसी विवाह के शुभ अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की 11 बेटियों का सामूहिक विवाह 26 नवंबर गुरूवार को कराया जाएगा। सामूहिक विवाह का तीन दिवसीय कार्यक्रम साकची काषीडीह स्थित डीएसएम स्कूल आॅफ एक्सीलेंस परिसर में वृदांवन से पधारें कथावाचक आचार्य राजेन्द्र महाराज के सानिध्य में होगा।
कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते एवं सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए इसका शुभारंभ मंगलवार 24 नवंबर को विधिवत रूप से पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्जवलित कर की गयी। दीप प्रज्जवलित बतौर अतिथि आचार्य राजेन्द्र महाराज, समाजसेविका तेजी सिंह, डीएसएम स्कूल के प्रोपराइटर दिलीप सिंह, जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, जिला मारवाड़ी सम्मेलन के महामंत्री अशोक मोदी, झारखंड प्रांतीय मारवाडी युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष नंद किशोर अग्रवाल, राष्ट्रीय संयोजक विजय आनन्द मुनका, मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा अध्यक्ष ओमप्रकाश रिंगसिया, प्रांतीय संयोजक अरुण गुप्ता, भारत अग्रवाल, मनीष बंसल, बलराम अग्रवाल (सोनारी), श्याम सुंदर रिंगसिया, आदि ने संयुक्त रूप से किया। सभी अतिथियों को तुलसी पौधा देकर सम्मानित किया गया।
उद्घाटन समारोह का नेतृत्व शाखा अध्यक्ष मनीषा संघी के नेतृत्व में हुआ, जिसका सफल संचालन कविता अग्रवाल ने किया। आज के यजमान गीता-अशोक अग्रवाल ने पूजा अर्चना की। यह जानकारी शाखा मीडिया प्रभारी कविता अग्रवाल ने दी। उन्होेंने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरभि शाखा के सभी सदस्यों समेत पुरी टीम लगी हुई हैं। साथ ही सबका अहम योगदान मिल रहा हैं।
इस कार्यक्रम की संयोजिका स्नेहा अग्रवाल चंदुका, सह संयोजिका मुस्कान अग्रवाल, बबली शाह तथा शाखा सचिव उषा चैधरी ने बताया कि विवाह का पूरा खर्च समाज के गणमान्य लोगों के सहयोग से संस्था संभालेगी। साथ ही सभी जोड़ों को गृहस्थ के लिए आवश्यक सामग्री भी दी जाएगी।
सुंदर चरित्र का निर्माण करने से होगा श्रीराम का दर्षनः- कथावाचक आचार्य राजेन्द्र महाराज ने मंगलवार को अखंड रामायण एवं राम-सीता विवाह पर पर चर्चा की, महाराज ने सीता-राम विवाह की कथा सुनाई। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने सुंदर झांकी प्रस्तुत की। कोविड संक्रमण के कारण कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं की उपस्थिति काफी कम थी। सुरभि शाखा से जुड़ी महिलाएं आॅनलाइन कथा सुनकर भाव-विभोर हो उठी। व्यासपीठ से कथावाचक ने कहा कि मनुष्य को श्रीराम का दर्षन तब ही संभव हो पायेगा जब मनुष्य सुंदर चरित्र का निर्माण करें। श्रीरामचरित मानस की कथा श्रवण कर उसमें बताए गए मार्ग को अपनाने वाले मनुष्य का चरित्र वंदनीय हो जाता है। ऐसे लोग अपने कर्म के आधार पर समाज में पूजे जाते हैं। चरित्रवान होने के नाते ही राम की पूजा होती है। श्रीरामचरित मानस तो जीवन दर्शन है।
उन्होंने आगे कहा कि कलियुग में रामकथा का विशेष महत्व है। जिस तरह से पारस पत्थर के स्पर्श से लोहा सोना हो जाता है उसी तरह श्रीरामकथा के श्रवण मात्र से मनुष्य को पापों से मुक्ति मिल जाती है व व्यक्ति पर ईश्वर की कृपा बनी रहती है। कलियुग के देवता हनुमान जी भी राम कथा श्रवण करने वालों की संकट के समय मदद करते हैं। दूसरे दिन 25 नवम्बर बुधवार को शिव चर्चा एवं शिव-पार्वती विवाह तथा तीसरे दिन 26 नवम्बर गुरूवार को रूकमणी विवाह, तुलसी विवाह एवं सामूहिक विवाह पर प्रवचन देगें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal:27 जुलाई 2026 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: “चोर की दाढ़ी में तिनका”, मानगो मेयर सुधा गुप्ता पर लगे आरोपों पर प्रेस सलाहकार का पलटवार, दी मानहानि की चेतावनी

July 26, 2026

Jamshedpur News: खटिया बनी एंबुलेंस, सिस्टम की खुली पोल

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.