
पटना |

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को यह आदेश दिया की देशभर के सिनेमा घरो को फिल्म शुरू होने से पहले राष्ट्रगान अनिवार्य रूप से बजाना होगा | सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद पटना में तमाम सिनेमाघरो ने राष्ट्रगान बजाना शुरू कर दिया है | सिनेमा हॉल संचालको ने कहा की गुरुवार से सभी शो में राष्ट्रगान बजाए जाएंगे | रिजेंट सिनेमा हॉल मालिक ने बताया की रिजेंट में पहले से ही सिनेमा शुरू होने से पहले राष्ट्रगान बजाया जाता रहा है | इसे कभी बंद नहीं किया गया है | सिने पोलिस के प्रबंधक ने बताया की चुकी सुपीम कोर्ट का आदेश बुधवार को आया | इस कारण सुबह एव दोपहर को शो में चालू नहीं किया गया है | लेकिन शाम के शो में राष्ट्रगान शुरू कर दिया गया है |
आज से सभी सिनेमाघर में बजेगा राष्ट्रगान गुरुवार से नियमित रूप से शो में राष्ट्रगान बजेगा | अन्य सिनेमा हॉल के प्रबंधक ने बताया की गुरुवार से नियमित रूप से शो शुरू होने से पहले राष्ट्रगान बजेगा |
राष्ट्रगान बजने के दौरान पर्दे पर राष्ट्रीय ध्वज भी दिखाया जाएगा | कोई भीतर बाहर ना जा पाए इसलिए दरवाज़े भी बंद रखे जाएगे |
कोर्ट ने देश भर में इसे लागु करने के लिए सप्ताह भर का समय दिया है भोपाल के श्यामनारायण चोकसे की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस दीपक मिश्रा और अमिताव रॉय की बेच ने कहा लोगो का यह अहसास होना चाहिए की यह देश मेरी मातृभूमि है |
कोर्ट ने कहा की राष्ट्रगान और राष्ट्र ध्वज का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है | सिनेमा घरो में राष्ट्रगान का फूल वर्जन ही बजाना होगा | कोर्ट ने कहा की इस आदेश का व्यावसायिक लाभ लेने की कोशिश न की जाए |
1960 के दशक में फिल्म खत्म होने के बाद राष्ट्रगान बजाय जाता था | लेकिन इस दौरान दर्शक खड़े होने के बजाए बाहर निकल जाते थे | धीरे -धीरे यह परम्परा खत्म हो गई | सितंबर में अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मांग की थी की फिल्मो से पहले राष्ट्रगान बजाना अनिवार्य किया जाए |

