
सोनू कुमार भगत


छातापुर (सुपौल ) ।
भादो मास के तीसरे रविवारी पर छातापुर प्रखण्ड क्षेत्र के सभी शिवालय हर-हर महादेव के उद्घोष से गूँजायमान रहा। इस मौके पर मुख्यालय बाजार स्थित छत्रपुरेश्वर नाथ शिव मंदिर समेत आसपास के क्षेत्रों के सभी शिवालयों पर हजारों श्रद्धालूओं ने भगवान शंकर का जलाभिषेक कर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना किया।ं सभी शिवमंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालूओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी थी। प्रातः छह बजे से ही शिवालयों पर भक्त-श्रद्धालूओं की भीड़ जुटनी प्रारंभ हो गई थी जो दोपहर तक जारी रहा। श्रद्धालूओं ने कतारबद्ध होकर शिवालयों में भगवान शिव व पार्वती की पुष्प, बेलपत्र, फल आदि लेकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना किया। क्षेत्र के सौहटा (गिरधरपट्टी ) पंचायत के कॉलोनी ,गरभेस्वर नाथ शिव मन्दिर , आदि जगहों पर स्थित शिव मंदिरों में काफी भीड़ देखी गई। इधर, तीसरे रविवारी को लेकर क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में मंदिर कमेटी की ओर से विभिन्न प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रखंड परिसर स्थित शिव मंदिर में कमेटी की ओर से संध्या में भजन-कीर्तन आदि का आयोजन किया गया।शिव मंदिर के पुजारी राजकिशोर गोस्वामी ने भादो मास में शिव की पूजा को बिशेष बताते हुए कहा की इस माह में भगवन भोलेनाथ की सच्चे मन से की गयी समस्त मनोकानाये पूर्ण होती है । उन्होंने कहा की जिस तरह सावन मास का सोमवारी बिशेष है ठीक उसी प्रकार भगवन शंकर की पूजा भादो मास के रविवार को महत्वपूर्ण माना गया है । जिसको लेकर बड़ी संख्या में युवा सहित महिलायो ने उपवास भी रखा । पूजा अर्चना को लेकर रवि रोशन कुमार ,गोपाल पंडित ,गुड्डू भगत आदि सक्रीय दिखे ।

