
जमशेदपुर।
जिला पुलिस ने सुंदरनगर थाना क्षेत्र मे चैकिंग के दौरान एक कोरला गाड़ी से 51 बंण्डल गांजा का बरामद किया है। हालाकि कार चालक भागने मे सफल रहा है। बताया जाता है पकड़े गए गांजा की कीमत 10 लाख रुपये से भी ज्यादा है।
इस सर्दभ मे एस एस पी अनुप टी मैथ्यु ने कहा कि पूलिस को गुप्त सूचना मिली कि ओडीसा से एक कार मे भारी मात्रा मे गांजा मंगाया जा रहा है। उसी सूचना पर पुलिस के द्वारा सुंदर नगर थाना क्षेत्र मे चैकिंग अभियान लगाया गया । उसी दौरान कोरला कार( w02 t0307) वहा से गुजरी। पुलिस उस कार को हाथ देकर रोकने का प्रयास किया लेकिन कार चालक ने कार नही रोकी और कार की स्पीड बढा दी। उसके बाद कार चालक जादुगोड़ा मोड़ की ओर गाडी को घुमा दिया और बैक ऑफ इंण्डिया के पास गाड़ी लगाकर फरार हो गया। पुलिस वहां पहुंचकर कार की तलाशी ली । कार की तलाशी के दौरान कार मे काफी संख्या मे पॉकेट देखा गया। उसे खोला गया तो पाया गया कि उसमे गांजा था। उन्होने कहा कि कार चालक की तलाश की जारही है और गाड़ी के नबंर के आधार पर ऑनर का पता लगाया जा रहा है।

