जमशेदपुर।
बाहरी युवको के द्वारा कॉलेज के परिसर मे एक छात्र को मारने का मामला प्रकाश मेे आया है। इस मामले को लेकर कॉलेज के छात्रो ने मानगो थाना आरोपी छात्र की गिरफ्तारी काी मांग को लेकर घरना पर बैठ गए. मामला जमशेदपुर के वर्कस कॉलेज का है।
इस सदर्भ मे वर्कस कालेज के छात्र नेता हेमत पाठक ने बताय़ा कि कॉलेज मे आए दिम बाहरी लड़को का दबदबा रहता है। उसका कॉलेज के छात्रो के द्वारा जब भी विरोध किया जाता है तो उसके साथ मारपीट की घटना की जाती है। इसी क्रम मे सोमवार को कॉलेज की बी कॉम के पार्ट -2 के छात् ने क्लास के बाहर हो रहे हल्ला से परेशान हो कर बाहरी युवको के हल्ला करने से मना किया तो उन युवको ने उस छात्र की जमकर पिटाई कर दी । जब तक हमलोग पहुंचते तब तक सारे फरार हो गए।
छात्र नेता ने कहा कि आए दिन कॉलेज परिसर मे बाहरी यूवक आकर छेडखानी और अड्डेबाजी करते है। लेकिन स्थानिय पुलिस के द्वारा इस मामले मे कोई कार्रवाई नही की जा रही है कॉलेज मे सुरक्षा को लेकर कई बार ज्ञापन दिया गया है । लेकिन पुलिस प्रशासन इस मामले को गंभीरता से नही ले रही है.उन्होने कहा कि हमारी मांग यह है कि मारपीट करने वाले सभी यूवको की गिरफ्तारी जल्द हो । और कॉलेज को पुलिस सुरक्षा मिले।
