
जमशेदपुर।


वर्कस कॉलेज के स्नातक के थर्ड सेमेस्टर का छात्र कामश्वेर प्रसाद अपनी मार्क्स की गलतियो को लेकर आज से परिसर के सामने भूख हड़ताल कर दी है। छात्र का आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन और कोल्हान विश्वविधालय प्रबंधन के कारण उसे कम अंक दिया गया है। इस कारण पुरे मामले की जॉच होनी चाहिए।
इस सबंध में कामश्वेर प्रसाद ने बताया कि कोल्हान विश्व विधालय के द्रारा जारी रिजल्ट में हिस्ट्री में मुझे चार अंक दिया गया है। जबकि कॉलेज के रजिस्ट्रर में ग्यारह अंक अंकित है। इस मामले में कॉलेज प्रबंधन से बात किया गया तो उनका कहना है कि विश्व विधालय प्रबंधन के द्रारा जो अंक दिए गए है उसे ही माना जाएगा। वही कोल्हान विश्व विधालय के गलतियो के कारण मेरा रिजल्ट खऱाब हुआ है। उसने साफ तौर पर कह दिया है कि जबतक मामला का समाधान नही हो जाता है तब तक वह भूख हड़ताल जारी रखेगा। इस दौरान उसके साथ काफी संख्या छात्र छात्राए मौजुद थी।
एआईडीएसओ छात्र संगठन के जमशेदपुर महानगर कार्यालय सचिव शुभम कुमार झा ने कामेश्वर प्रसाद के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा है की, जबसे सेमेस्टर सिस्टम लागू हुआ है यह समस्या पूरे विश्विद्यालय में है। छात्रों को फेल कराकर पैसों का खेल चल रहा।इन समस्याओं को लेकर ऑल इंडिया डी एस ओ बहुत जल्द हजारों छात्रों के साथ विश्विद्यालय का घेराव करेगी।उन्होंने यह भी मांग किया कि जिन छात्र-छात्राओं का रिजल्ट आंतरिक अंक के कारण गड़बड़ हुआ है।उसको जल्द से जल्द सुधार किया जाए। अन्यथा संगठन आंदोलन को बाध्य होगा।
आज एक प्रतिनिधिमंडल महानगर अध्यक्ष सोनी सेनगुप्ता, सचिव खुशबू कुमारी, उपाध्यक्ष राजदेव सिंह के नेतृत्व में जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के प्राचार्य से मिला गया तथा रिजल्ट सुधार करने की मांग की।

