
जमशेदपुर।
टाटा – हावड़ा – टाटा के बीच चलने वाली स्टील एक्सप्रेस में चढनेवाले यात्रियो ट्रेन मे यात्रा के दौरान जमशेदपुर के जीवनी भी जान सकेगे। इसके लिए टाटा स्टील के द्रारा दक्षिण पूर्व रेलवे के साथ एक एम ओ यू किया गया है। जमशेदपुर शहर का सौ साल पुरे होने की टाटा स्टील के द्वारा यह कार्य किया जा रहा है।
इस सबंध मे टाटा स्टील के कॉरपोरेट सर्विसेस की वीपी चाणक्य चौधरी ने बताया कि जमशेदपुर शहर के सौ साल पुरा होने पर टाटा स्टील के द्रारा टाटा-हावड़ा-टाटा स्टील एक्सप्रेस को जमशेदपुर सिटी के लिए ब्राडिंग करेगे।इस ट्रेन में जमशेदपुर के इतिहास के बारे मे जानकारी प्रर्दशनी के माध्यम से दी जाएगी। इस पर काम शुरु हो गया।यह प्रर्दशनी ट्रेन के डब्बे के बाहर और अंदर दोनो जगहो मे रहेगे। यह प्रर्दशनी पुरी तरह से एक साल तक रहेगी।इसका थीम जमशेदपुर वी ऑन रेल होगा।उल्लेखनीय है कि जमशेदपुर के लोगो को व्यावासिक दृष्टिकोण से हावड़ा आने जाने के लिए स्टील एक्सप्रेस काफी महत्वपूर्ण ट्रेन है। यह ट्रेन सुबह जाकर रात के दस बजे वापस आ जाती है।

