
जमशेदपुरःआज आॅल इंडिया स्माॅल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर ऐसोसिएशन के प्रदेश प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया और प्रदेश महासचिव सुनील पांडेय सरायकेला और जमशेदपुर में
शहीद पत्रकार साथियों के आश्रित से मिलें.
बताते चले कि ऐसोसिएशन के प्रदेश प्रभारी प्रीतम भाटिया पिछले 5 दिनों से अलग-अलग जिलों में जाकर कोरोना काल में शहीद हुए पत्रकार साथियों के परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट कर आश्रित को मिलने वाली योजनाओं की जानकारी भी दे रहें हैं.आज इसी क्रम में श्री भाटिया सरायकेला के वरिष्ठ शहीद पत्रकार विनोद शरण के आदित्यपुर और जमशेदपुर के युवा शहीद पत्रकार पंकज प्रसाद के आवास गए.श्री भाटिया के साथ प्रदेश महासचिव सुनील पांडेय भी थे.उन्होंने परिजनों से संवेदना प्रकट करते हुए आश्रितों को मिलने वाली योजनाओं की जानकारी भी दी और भविष्य में भी सहयोग करने का आश्वासन दिया है.



