
झारखण्ड की राज्यपाल ने विभिन्न क्षेत्रों में झारखण्ड में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करनेवाले 10 लोगों को सम्मानित किया।
रांची। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों में झारखण्ड में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करनेवाले 10 लोगों को सम्मानित किया। श्रीमती बलमदीना तिर्की, गेतलसूद रांची को आजीविका पशु सखी, डॉ. सुरेश्वर पाण्डेय, रांची को चिकित्सा के लिये, डॉ. गिरिधारी राम गौंझू, खूंटी को जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा के लिये, श्री केडिया बंधु, गिरिडीह को सरोद एवं सितार वादन के लिये, श्री बिरसा मुण्डा, खूंटी को प्रगतिशील कृषक के लिये, पैन आईआईटी एलुमनी रीच फॉर झारखण्ड (प्रेझा) फॉउन्डेशन, रांची – कौशल विकास के लिये, श्री अमिताभ मुखर्जी, रांची को मूर्ति कला के लिये, गुमला ग्रामीण पॉल्ट्री स्वावलंबी सहकारी समिति, गुमला को महिला स्वावलंबन के लिये, सुश्री मधुमिता कुमारी, सिल्ली, रांची को तीरंदाजी के लिये, सुश्री निक्की प्रधान, खूंटी को हॉकी के लिये सम्मानित किया गया।



