
उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी हुए शामिल
जमशेदपुर।


लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर आज राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी 24 जिलों के उपायुक्त के साथ चुनाव संबंधी तैयारियों की समीक्षा की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी उपायुक्त को जिले में निष्पक्ष एवं शांतिपुर्ण चुनाव कराने हेतु दिशा निर्देश दिया गया। सुगम एप के माध्यम से चुनाव में प्रयुक्त होने वाली गाड़ियों की विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध कराने को निर्देशित किया गया। जिले में वैसे स्थानों व बूथों को चिन्हित करने व उससे संबंधित प्रतिवेदन विभाग को भेजने का निर्देश दिया गया जहां गड़बड़ी की आशंका हो साथ ही वैसे स्थानों के साथ उनलोगों को भी चिन्हित करने का निर्देश दिया गया जो चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैला सकते हैं या मतदाताओं पर किसी प्रकार का दबाव बना सकते हैं। इसके साथ ही सभी बूथों पर मतदाताओं के बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने के साथ उसका भौतिक सत्यापन करने का निर्देश प्रदान किया गया। ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन से संबंधित प्रशिक्षण अथवा जनजागरूकता के लिए भी दिशा निर्देश प्रदान किया गया। दिव्यांग मतदाताओं को चिन्हित करने के साथ ही मतदान केन्द्र पर दिव्ंयाग जनों के लिए रैम्प बनाने एवं व्हील चेयर उपलब्ध कराने को भी निर्देशित किया गया। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिग में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अमित कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री अनूप बिरथरे और जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमति गायत्री कुमारी उपस्थित थीं।

